facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Adani Group धारावी प्रोजेक्ट के लिए आंतरिक स्रोतों, SPV हिस्सेदारी बिक्री से जुटाएगा फंड

Adani Group ने नवंबर, 2022 में 5,069 करोड़ रुपये के शुरुआती इक्विटी निवेश के साथ धारावी के पुनर्विकास के लिए महाराष्ट्र सरकार की तरफ से आयोजित निविदा हासिल की थी।

Last Updated- January 03, 2024 | 5:37 PM IST
Dharaavi

अदाणी समूह मुंबई की धारावी (Dharavi) झुग्गी बस्ती की पुनर्विकास परियोजना के लिए आंतरिक स्रोतों और विशेष रूप से गठित इकाई (special purpose vehicle-SPV) में हिस्सेदारी बिक्री के जरिये वित्त जुटाने की योजना बना रहा है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अदाणी समूह ने नवंबर, 2022 में 5,069 करोड़ रुपये के शुरुआती इक्विटी निवेश के साथ धारावी के पुनर्विकास के लिए महाराष्ट्र सरकार की तरफ से आयोजित निविदा हासिल की थी। धारावी एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी है।

इस परियोजना की फंडिंग के बारे में आई मीडिया रिपोर्टों के बारे में पूछे जाने पर एक जानकार सूत्र ने कहा कि निविदा की शर्तें बहुत स्पष्ट हैं और परियोजना के वित्तपोषण के लिए कोई कर्ज नहीं लिया जा सकता है। ऐसी स्थिति में समूह आंतरिक स्रोतों के अलावा नवीन वित्तीय साधनों पर ध्यान देगा। हालांकि, सूत्र ने कहा कि अभी ऐसी स्थिति नहीं आई है कि बाजार से वित्तपोषण किया जाए।

सूत्रों ने कहा कि अदाणी समूह ने धारावी के समृद्ध व्यवसायों और उद्यमियों को ध्यान में रखते हुए मानव-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ इस बड़ी झुग्गी बस्ती के पुनर्विकास की परिकल्पना की है।

इसका उद्देश्य न केवल क्षेत्र के निवासियों की आजीविका की रक्षा करना है बल्कि उनके कौशल को भी बढ़ाना है। इसके लिए एक कौशल विकास केंद्र स्थापित किया जाएगा जिसमें क्षेत्र के सभी नागरिकों, खासकर महिलाओं और युवाओं पर विशेष ध्यान देकर उन्हें बेहतर भविष्य के लिए तैयार किया जाएगा।

समूह ने दो दिन पहले ही कहा था कि धारावी परियोजना की विकास योजना का मसौदा तैयार करने के लिए उसने प्रसिद्ध वास्तुकार हफीज कॉन्ट्रैक्टर सहित तीन कंपनियों को शहर योजनाकारों के रूप में नियुक्त किया है। इसमें डिजाइन फर्म ससाकी और सलाहकार फर्म बुरो हैपोल्ड भी शामिल हैं। हालांकि, समूह ने इस परियोजना को पूरा करने के लिए किसी समयसीमा का उल्लेख नहीं किया है।

First Published - January 3, 2024 | 5:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट