facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

3 कंपनियों के शेयर बेचेगा Adani Group, 3.5 अरब डॉलर जुटाने की है योजना

Advertisement
Last Updated- June 01, 2023 | 10:42 AM IST
Shares of this company of Adani Group have given 800% return, now there will be a deal worth Rs 3,000 crore with Reliance Power Adani Group की इस कंपनी के शेयरों ने दिया है 800% रिटर्न, अब Reliance Power के साथ होगी 3,000 करोड़ की डील

अमेरिका की रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट में धोखाधड़ी के आरोप के बाद समूह (Adani Group) ने काफी नुकसान झेला है। अब इसकी भरपाई के लिए उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) का समूह संस्थागत निवेशकों को इक्विटी शेयर बिक्री के माध्यम से करीब 3 अरब डॉलर जुटाना की योजना बना रहा है।

अदाणी एंटरप्राइजेज, समूह की प्रमुख फर्म, और अदाणी ट्रांसमिशन के बोर्ड पहले ही योग्य संस्थागत निवेशकों को शेयर बिक्री के माध्यम से 21,000 करोड़ रुपये (2.5 बिलियन डॉलर से अधिक) तक जुटाने की मंजूरी दे चुके हैं। सूत्रों ते अनुसार, अदाणी ग्रीन एनर्जी का बोर्ड भी अगले कुछ हफ्तों में $ 1 बिलियन जुटाने के लिए मंजूरी दे सकता है।

बोर्ड की मंजूरी के बाद अदाणी इंटरप्राइजेज और अदाणी ट्रांसमिशन ने शेयरधारक की मंजूरी मांगी है। रिपोर्ट के मुताबिक, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (Adani Green Energy Limited) का निदेशक मंडल इसे मंजूरी देने के लिए जून के पहले या दूसरे हफ्ते में बैठक कर सकता है।

ऐसा करके समूह कुल 3.5 अरब डॉलर की फंडिंग कर सकता है। इसके जरिए समूह अपना पूंजीगत व्यय जरूरतों को पूरा कर सकेगा। यह प्रक्रिया सितंबर तिमाही में पूरी होने की संभावना है।

सूत्रों ने कहा कि यूरोप और मिडिल ईस्ट के निवेशकों ने इसमें काफी दिलचस्पी दिखाई है।

GQG Partners, जिसने मार्च में अदाणी समूह की चार कंपनियों में 1.9 बिलियन डॉलर का निवेश किया था, वह भी इसमें शामिल हो सकता है।

Advertisement
First Published - June 1, 2023 | 10:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement