facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group बिहार में 20,000 करोड़ रुपये के निवेश से अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट लगाएगा

Advertisement

अदाणी ने कहा, ‘‘ हम बिहार के ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसर भी तलाश रहे हैं। हमारी अत्याधुनिक बिजलीघर स्थापित करने के लिए करीब 20,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना है।’’

Last Updated- December 20, 2024 | 2:57 PM IST
Adani Power Plant
Representative image

उद्योगपति गौतम अदाणी की अगुवाई वाले अदाणी समूह ने बिहार में 20,000 करोड़ रुपये के निवेश से एक अत्याधुनिक बिजलीघर स्थापित करने की शुक्रवार को घोषणा की। इसके अलावा, समूह राज्य में अपने सीमेंट, खाद्य प्रसंस्करण तथा लॉजिस्टिक कारोबार का भी विस्तार कर रहा है।

अदाणी एंटरप्राइजेज लि. के निदेशक प्रणव अदाणी ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट’ 2024 को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ समूह ने बिहार में तीन क्षेत्रों लॉजिस्टिक, गैस वितरण और कृषि लॉजिस्टिक में पहले ही करीब 850 करोड़ रुपये का निवेश किया है। हम अब इन क्षेत्रों में 2,300 करोड़ रुपये का और निवेश करने जा रहे हैं। यह निवेश हमारी ‘वेयरहाउसिंग’ तथा रखरखाव क्षमता को बढ़ाएगा और इलेक्ट्रिक वाहन, शहरों में गैस वितरण(सीजीडी) तथा कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) क्षेत्र में हमारी उपस्थिति का विस्तार करेगा। इससे 27,000 अतिरिक्त प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष स्थानीय रोजगार के अवसर सृजित होंगे।’’

अदाणी समूह इसके अलावा बिहार में गति शक्ति रेलवे टर्मिनल, आईसीडी (अंतर्देशीय कंटेनर डिपो) और औद्योगिक वेयरहाउसिंग पार्क जैसे रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास में करीब 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम इसके अलावा स्मार्ट मीटर विनिर्माण में निवेश कर रहे हैं। बिहार पारंपरिक बिजली मीटर से स्मार्ट मीटर की ओर बढ़ रहा है, इसीलिए हम पांच शहरों सीवान, गोपालगंज, वैशाली, सारण और समस्तीपुर में बिजली खपत पर स्वचालित निगरानी की व्यवस्था के लिए 28 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर के विनिर्माण तथा स्थापना को लेकर 2,100 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। इससे इस क्षेत्र में कम से कम 4,000 स्थानीय नौकरियां सृजित होगी।’’

उन्होंने साथ ही कहा कि राज्य में सीमेंट कारोबार का कारखानों में विभिन्न चरणों में 2,500 करोड़ रुपये के निवेश से एक करोड़ टन सालाना क्षमता तक विस्तारित किया जाएगा।

अदाणी ने कहा, ‘‘ हम बिहार के ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसर भी तलाश रहे हैं। हमारी अत्याधुनिक बिजलीघर (अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट) स्थापित करने के लिए करीब 20,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें उम्मीद है कि इस परियोजना के क्रियान्वयन के चरण में कम से कम 12,000 नौकरियों और परिचालन चरण के दौरान लगभग 1,500 कुशल नौकरियों का सृजन होगा।’’

Advertisement
First Published - December 20, 2024 | 2:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement