facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Power: सिर्फ बांग्लादेश ही नहीं,अब भारत को भी बिजली बेच सकेगी Adani Group की कंपनी; सरकार ने बदले नियम

Advertisement

Adani Power: भारत सरकार की तरफ से यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब बांग्लादेश में लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहीं शेख हसीना को भारी विरोध के बाद देश छोड़ना पड़ा है।

Last Updated- August 13, 2024 | 7:10 PM IST
Adani Power Share price

Adani Power Bangladesh power export plant: अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी पावर (Adani Power) के बिजली प्लांट को लेकर एक बड़ी अबर आई है। अभी तक एक कॉन्ट्रैक्ट के तहत यह नियम था कि अदाणी पावर अपने कोयला आधारित बिजली प्लांट (coal-fired power plant) के उत्पादन को पूरी तरह से (100% output) सिर्फ बांग्लादेश को बेच सकती थी। मगर अब भारत सरकार ने बिजली निर्यात नियम (power export rules) में संशोधन कर दिया है। इस संशोधन के बाद अदाणी पावर अब घरेलू बाजार यानी भारत में भी बिजली की सप्लाई कर सकती है। यह जानकारी रॉयटर्स ने दी।

रॉयटर्स की रिपोर्ट ने बताया कि एक आंतरिक संघीय बिजली मंत्रालय का ज्ञापन 12 अगस्त को देखा गया, जिसमें 2018 के दिशानिर्देशों में संशोधन किया गया है। यह संशोधन ‘विशेष रूप से पड़ोसी देश को’ बिजली की सप्लाई करने वाले बिजली उत्पादक को नियंत्रित करते हैं।

मौजूदा समय में, पूर्वी झारखंड में बना अदाणी पावर का 1,600 मेगावाट (मेगावाट) का गोड्डा प्लांट (Godda plant) भारत का केवल एक ऐसा प्लांट है जिसने अपनी 100% बिजली पड़ोसी देश को निर्यात करने का कॉन्ट्रैक्ट किया है।

क्या है भारत सरकार के ज्ञापन (memo) में, शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद आया नया नियम

ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार बिजली उत्पादन के स्टेशन को भारत की ग्रिड से कनेक्ट करने की अनुमति दे सकती है, ताकि भारत में भी बिजली की सप्लाई की जा सके। इसमें कहा गया कि ऐसा भारत सरकार पूर्ण या आंशिक क्षमता के लगातार गैर-निर्धारण (non-scheduling of full or part capacity) के मामले में ऐसा आदेश दे सकती है।

इसमें कहा गया है कि पेमेंट में देरी होने पर लोकल (स्थानीय) ग्रिड को बिजली की बिक्री की भी अनुमति दी जा सकती है। भारत सरकार की तरफ से यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब बांग्लादेश में लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहीं शेख हसीना भारी विरोध की वजह से देश छोड़कर भारत में रह रही हैं। देश में चले जबरदस्त प्रदर्शन के बाद उन्हें अपना देश छोड़कर भागना पड़ा है।

सरकार के इस फैसले से कंपनी को फायदा हो सकता है क्योंकि बांग्लादेश में स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है और अदाणी पावर के इस प्लांट का जो कॉन्ट्रैक्ट था वह यही था कि जितनी भी बिजली का उत्पादन होगा, उसकी सप्लाई सिर्फ बांग्लादेश को ही की जाएगी।

इंडस्ट्री के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य ऊर्जा सुरक्षा सहित भारतीय हितों की रक्षा करना है। अधिकारी ने कहा, ‘अगर किसी प्लांट में निष्क्रिय क्षमता (idling capacity) है और देश को बिजली की जरूरत है, तो आपको स्थानीय ग्रिड को इसकी आपूर्ति क्यों रोकनी चाहिए?’

Advertisement
First Published - August 13, 2024 | 6:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement