facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Green Energy पर अदाणी समूह का फोकस, 2024 तक 11 गीगावॉट परिचालन क्षमता बढ़ाने की तैयारी में अदाणी ग्रीन एनर्जी

Advertisement

एजीईएल राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी परियोजनाएं ला रही है। कंपनी 2030 तक 45 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य रख रही है।

Last Updated- November 08, 2023 | 1:17 PM IST
Green Energy

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने 14,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की योजना बनाई है और वित्त वर्ष 2024 में 11 गीगावॉट की परिचालन क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है। एजीईएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमित सिंह ने निवेशक प्रस्तुति में कहा कि कंपनी के पास सौर, पवन तथा हाइब्रिड क्षमता में 8.4 गीगावॉट का परिचालन नवीकरणीय ऊर्जा (आरई) खंड है।

सिंह ने कहा, ‘‘ वित्त वर्ष 2023-24 में 2.8-3 गीगावॉट क्षमता देने की योजना के साथ कंपनी का परिचालन खंड बढ़कर 11 गीगावॉट हो जाएगा। ’’ क्षमता वृद्धि का एक बड़ा हिस्सा गुजरात के खावड़ा से आएगा जहां कंपनी का कार्यबल 5,000 से अधिक है। उन्होंने कहा कि कंपनी की योजना वित्त वर्ष 2025 से हर साल पांच गीगावॉट आरई खंड जोड़ने की है।

सिंह ने कहा, ‘‘ हमारे पास भारत में सबसे बड़ा परिचालन नवीकरणीय खंड है। हम अपने विकास के अगले चरण की तैयारी के साथ-साथ अपनी निष्पादन क्षमताओं को बढ़ा रहे हैं। हम गुजरात के खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा आरई क्लस्टर विकसित करने के अपने अगले मील के पत्थर पर बड़े पैमाने पर काम कर रहे हैं।’’ एजीईएल राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी परियोजनाएं ला रही है। कंपनी 2030 तक 45 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य रख रही है। भारत का लक्ष्य 2030 तक 500 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता स्थापित करने का है।

Advertisement
First Published - November 8, 2023 | 1:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement