facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Adani Group की पहली छमाही में जबरदस्त कमाई, प्रॉफिट 47% बढ़कर 43,688 करोड़ रुपये पर पंहुचा

Advertisement

समूह की ओर से सोमवार को जारी बयान के अनुसार, ‘‘ बुनियादी ढांचा कारोबार का योगदान कर पूर्व आय (EBITDA) में 86 प्रतिशत रहा। ’’pti

Last Updated- December 11, 2023 | 11:06 PM IST
Adani Power Share price

Adani Group की सेब से लेकर हवाई अड्डों तक फैली कंपनियों का सामूहिक कर-पूर्व लाभ चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में 47 प्रतिशत बढ़कर 43,688 करोड़ रुपये रहा है।

समूह की ओर से सोमवार को जारी बयान के अनुसार, ‘‘ बुनियादी ढांचा कारोबार का योगदान कर पूर्व आय (EBITDA) में 86 प्रतिशत रहा। ’’

कंपनी के अनुसार, इससे पिछले 12 माह में 71,253 करोड़ रुपये (8.6 अरब अमेरिकी डॉलर) की कर पूर्व आय वित्त वर्ष 2019 (अप्रैल 2018 से मार्च 2019 वित्त वर्ष) की कर पूर्व आय का करीब तीन गुना है। सितंबर के अंत में समूह के पास अबतक का सबसे अधिक 45,895 करोड़ रुपये (5.5 अरब अमेरिकी डॉलर) का नकद शेष था।

समूह के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) जुगेशिंदर (रॉबी) सिंह ने कहा, ‘‘ हवाई अड्डों, हरित हाइड्रोजन और अन्य ‘इनक्यूबेटिंग’ परिसंपत्तियों के मजबूती से उभरने से खंड ने कर पूर्व आय में करीब आठ प्रतिशत का योगदान दिया। ’’ अप्रैल-सितंबर की अवधि में खंड स्तर पर कर पूर्व आय सालाना आधार पर 47 प्रतिशत बढ़कर 43,688 करोड़ रुपये (5.3 अरब अमेरिकी डॉलर) हो गई।

बयान में कहा गया, ‘‘ वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही की कर पूर्व आय वित्त वर्ष 2022 से अधिक रही। वहीं 12 महीने की कर पूर्व आय वित्त वर्ष 2019 से तीन गुना के करीब है।’’

वृद्धि में बुनियादी ढांचा व्यवसायों के बेहतर प्रदर्शन का योगदान अधिक रहा। यह 52 प्रतिशत बढ़कर 37,379 करोड़ रुपये हो गया, जो कुल कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) का 86 प्रतिशत है।

इन व्यवसायों में अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी पावर और अदाणी टोटल गैस, अदाणी पोर्ट्स एवं एसईजेड, अदाणी एंटरप्राइजेज आदि शामिल हैं।

Advertisement
First Published - December 11, 2023 | 6:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement