facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी समूह का एमकैप 1 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Advertisement

हिंडनबर्ग मामले में सुनवाई पूरी होने से निवेशकों में उत्साह

Last Updated- November 28, 2023 | 9:46 PM IST
Gautam Adani

अदाणी समूह कंपनियों के शेयर मंगलवार को 5 से 20 प्रतिशत के बीच चढ़ गए। हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा लगाए गए आरोपों के मामले में बाजार नियामक सेबी की जांच के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद समूह के शेयरों में तेजी आई है।

समूह की 11 सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण मंगलवार को 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़कर 11.3 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह 11 अप्रैल के बाद से समूह के बाजार पूंजीकरण में एक दिन की सबसे बड़ी तेजी थी।

विश्लेषकों ने कहा कि शेयरों में तेजी सर्वोच्च न्यायालय में पिछले सप्ताह की सुनवाई के बाद निवेशक धारणा में सुधार की वजह से आई है।

उम्मीद जताई जा रही हैकि अदाणी समूह के लि अब विकास की राह आसान होगी। कुछ विश्लेषकों का कहना हैकि निवेशक इस उम्मीद से समूह के पिटे हुए शेयर खरीद रहे थे कि सेबी समूह द्वारा किसी अनुचित गतिविधि का प्रमाण देने में सक्षम नहीं हो पा रहा है।

सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को हिंडनबर्ग के आरोपों से जुड़ी जांच पूरी की। बाजार नियामक ने सर्वोच्च न्यायालय को बताया कि वह अब अपनी जांच पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय नहीं मांगेगा।

सेबी द्वारा जिन 24 मामलों की जांच की गई, उनमें से उसने 22 में जांच पूरी कर ली थी और रिपोर्ट भी सौंपीं, जबकि दो जांच के लिए वैश्विक नियामकों से जानकारी की जरूरत थी।

मई में सौंपी अपनी अंतरिम रिपोर्ट में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति ने कहा था कि उसे किसी तरह की नियामकीय विफलता का पता नहीं चला है और अदाणी फर्मों में हेरफेर का कोई प्रमाण नहीं मिला था। हालांकि सेबी की जांच को ‘बगैर गंतव्य वाली यात्रा’ करार दिया था।

अदाणी-हिंडनबर्ग मामले के बाद, सेबी ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) नियमों में संशोधन कर खास सीमा से अधिक के एफपीआई में आर्थिक हितों का खुलासा अनिवार्य बना दिया।

पिछले 10 महीनों के दौरान, अदाणी समूह का बाजार पूंजीकरण सुधरकर 4.49 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, हालांकि यह 24 जनवरी (हिंडनबर्ग मामले से पहले) को समूह की बाजार वैल्यू के मुकाबले लगभग 7.9 लाख करोड़ रुपये कम है।

अदाणी एंटरप्राइजेज ने समूह के बाजार पूंजीकरण में सबसे ज्यादा योगदान दिया। यह शेयर 8.9 प्रतिशत चढ़ा, जिसके बाद अदाणी पोर्ट्स ऐंड सेज में 5.6 प्रतिशत तेजी दर्ज की गई। अदाणी टोटाल गैस और अदाणी एनर्जी ने 20 प्रतिशत अपर लिमिट को छुआ।

अदाणी पोर्ट्स और अदाणी पावर को छोड़कर, समूह के सभी अन्य शेयर अपने 24 जनवरी के बंद भाव के मुकाबले 14 प्रतिशत से 80 प्रतिशत के बीच गिरावट का शिकार हुए हैं।

सुनवाई पूरी होने के बाद चढ़े शेयर

समूह के बाजार पूंजीकरण में 11 अप्रैल के बाद से एक दिन की सबसे बड़ी तेजी दर्ज की गई। हिंडनबर्ग मामले में अदालती सुनवाई पूरी होने से निवेशकों में उत्साह बढ़ा है।

Advertisement
First Published - November 28, 2023 | 9:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement