facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group की UPI और ई-कॉमर्स कारोबार में एंट्री की योजना! Google Pay से लेकर फोनपे की बढ़ी टेंशन!

Advertisement

अरबपति गौतम अदाणी ग्रुप भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) नेटवर्क में एंट्री करके अपने डिजिटल कारोबार का विस्तार करना चाहता है।

Last Updated- May 28, 2024 | 12:34 PM IST
Adani Ports Q3 Results

अदाणी ग्रुप (Adani Group) यूपीआई पेमेंट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म सेक्टर में अपने पैर पसारने की योजना बना रहा है। बता दें कि गौतम अदाणी ग्रुप पब्लिक डिजिटल पेमेंट नेटवर्क पर काम करने को लेकर लाइसेंस अप्लाई करने पर विचार कर रहा है।

इतना ही नहीं अदाणी ग्रुप (Adani Group) को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड के लिए भी बैंकों के साथ चर्चा कर रहा है। द फाइनेंशियल टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में यह कहा है।

ऐसा कहा जा रहा है कि यह कदम डिजिटल भुगतान और ई-कॉमर्स के तेजी से बढ़ते कंज्यूमर मार्केट में विविधता लाने के समूह के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है।

‘अदाणी वन’ ऐप के जरिए UPI और ONDC शॉपिंग प्लेटफॉर्म में रखेगा कदम

बता दें कि अरबपति गौतम अदाणी ग्रुप भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) नेटवर्क में एंट्री करके अपने डिजिटल कारोबार का विस्तार करना चाहता है।

इतना ही नहीं अदाणी ग्रुप सरकारी प्लेटफॉर्म ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के जरिये ऑनलाइन शॉपिंग की पेशकश करने के लिए बातचीत की प्रक्रिया में है। ONDC सरकार के समर्थन वाला ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है।

क्या है अदाणी ग्रुप की प्लानिंग ?

रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम डिजिटल कारोबार बनाने की बड़ी रणनीति का हिस्सा हैं। ग्रुप के इस नए कदम से मार्केट में पहले से मौजूद Google और मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) जैसी कंपनियों की मुश्किलें बढ़ सकती है।

अदाणी ग्रुप अपने यूजर्स को अदाणी वन ऐप (Adani One App) के जरिये से इन नई सर्विसेस को पेश करने की योजना बना रहा है। अदाणी ग्रुप ने इस ऐप को साल 2022 के अंत में लॉन्च किया था। इस ऐप के जरिये यूजर्स फ्लाइट्स और होटल बुकिंग समेत ट्रेवल सर्विस बुक कर सकते हैं।

नए दरवाजे तलाश रहा अदाणी ग्रुप

देश में रिलायंस, टाटा और अदाणी जैसे तीन कारोबारी समूह में केवल अदाणी ग्रुप की कंज्यूमर प्रोडक्ट वाले बिजनेस में पकड़ कमजोर है। जबकि टाटा और रिलायंस दोनों की इस सेक्टर में अच्छी पकड़ है। सीमेंट से लेकर एनर्जी सेक्टर में कारोबार करने वाले ग्रुप का यह कदम उसके नए दरवाजे खोलेगा।

Advertisement
First Published - May 28, 2024 | 12:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement