facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी-हिंडनबर्ग विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने जांच पूरी करने के लिए SEBI को 14 अगस्त तक का समय दिया

Advertisement
Last Updated- May 17, 2023 | 1:17 PM IST
Supreme Court

Adani-Hindenburg Case: सुप्रीम कोर्ट ने मार्केट रेगुलेटर SEBI को गौतम अदाणी की अगुवाई वाले ग्रुप द्वारा शेयर मूल्यों में हेराफेरी के आरोपों की जांच पूरी करने के लिए 14 अगस्त तक का समय दिया है।

साथ ही शीर्ष अदालत ने सेबी से अदाणी ग्रुप पर लगे शेयर मूल्यों में हेराफेरी के आरोपों की जांच पर ताजा स्थिति वाली रिपोर्ट दाखिल करने का भी आदेश दिया है।

अगली सुनवाई अब 11 जुलाई को होगी

इसके अलावा अदाणी मामले में न्यायमूर्ति ए एम स्प्रे समिति की रिपोर्ट सभी पक्षकारों के साथ साझा करने का भी आदेश दिया। अदाणी-हिंडनबर्ग विवाद मामले में अगली सुनवाई अब 11 जुलाई को होगी।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट की जांच पूरी करने के लिए छह महीने के विस्तार की मांग वाली सेबी की याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी थी।

मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) की याचिका और दूसरी जनहित याचिकाओं पर समय की कमी के कारण मंगलवार 16 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी थी।

सेबी ने जांच पूरी करने के लिए 6 महीने का अतिरिक्त समय मांगा था

बता दें कि SEBI ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका डालकर अडानी ग्रुप (Adani Group) की जांच पूरी करने के लिए 6 महीने का अतिरिक्त समय मांगा था। हालांकि, कोर्ट ने जांच पूरी करने के लिए 14 अगस्त तक का समय दिया है।

Advertisement
First Published - May 17, 2023 | 1:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement