facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Port: पहले अमेरिका से मिली तगड़ी फंडिंग, अब पड़ोसी देशों में कारोबार बढ़ाने की योजना

Advertisement

अदाणी पोर्ट्स भारत की सबसे बड़ी पोर्ट ऑपरेटर है। इसके अंडर 14 डॉमेस्टिक टर्मिनल्स हैं, जो 600 मिलियन मीट्रिक टन क्षमता को संभाल सकते हैं।

Last Updated- November 13, 2023 | 11:48 AM IST
Government is helping Adani Ports, Congress again raised the demand for JPC investigation

हाल ही में अदाणी समूह के Adani Ports को अमेरिका से बड़ी फंडिंग मिली है। 55.3 करोड़ डॉलर ये फंडिंग श्रीलंका के कोलंबो में एक पोर्ट टर्मिनल के विकास के लिए अमेरिकी सरकार से मिली है। अदाणी समूह के अनुसार इस फंड मिलने से अदाणी पोर्ट को विदेश में अपना कारोबार बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक पहल हुई है।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अमेरिकी सरकार की ओर से मिली फंडिंग को लेकर दावा पिछले सप्ताह कोलंबो में श्रीलंकाई अधिकारियों और अमेरिकी डिप्लोमैट्स के सामने गौतम अदाणी के बेटे करण अदाणी ने किया।’

कोलंबो में अदाणी के नेतृत्व वाले वेस्ट कंटेनर टर्मिनल के लिए अमेरिकी सरकार ने यूएस इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्प के माध्यम से फंडिंग की है। इसी के साथ अदाणी के पोर्ट व्यापार का विदेशों में फैलाव होने से हिंद महासागर में जो अब तक चीन का दबदबा बना हुआ था उस पर भी असर पड़ेगा, और अदाणी पोर्ट व्यापार के ग्लोबल लेवल पर एक नए मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगा।

ये भी पढ़ें- Adani Group के लिए अच्छी खबर! अदाणी पोर्ट का कार्गो वॉल्यूम अगस्त में 17 फीसदी बढ़ा

पड़ोसी देशों में तलाश  रहे अवसर

करण अदाणी के मुताबिक, अब अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड की नजर पड़ोसी देशों में अवसरों पर है। इनमें बांग्लादेश के साथ-साथ तंजानिया और वियतनाम जैसे पूर्वी अफ्रीकी और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में संभावित व्यापार शामिल हैं। इसके अलवा श्रीलंका और इजराइल में कंपनी पहले से विकास में भागीदार है।

गौरतलब है कि Adani Ports भारत की सबसे बड़ी पोर्ट ऑपरेटर है। इसके अंडर 14 डॉमेस्टिक टर्मिनल्स हैं, जो 600 मिलियन मीट्रिक टन क्षमता को संभाल सकते हैं।

 

Advertisement
First Published - November 13, 2023 | 11:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement