facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी पोर्ट्स ने पूरी की म्यांमार पोर्ट की बिक्री, 3 करोड़ डॉलर में हुआ सौदा

Advertisement
Last Updated- May 04, 2023 | 11:56 PM IST
Adani Ports orders eight harbor tugs from Cochin Shipyard, deal value Rs 450 crore अदाणी पोर्ट्स ने कोचीन शिपयार्ड को आठ हार्बर टग का ऑर्डर दिया, सौदा की रकम 450 करोड़ रुपये

देश में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी बंदरगाह परिचालक अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (Adani Ports & SEZ) ने गुरुवार को कहा कि उसने विवादास्पद म्यांमार पोर्ट की बिक्री 3 करोड़ डॉलर में पूरी कर ली है। बिक्री की यह रकम पोर्ट की आखिरी निवेश कीमत से 12 करोड़ डॉलर कम है।

APSEZ के मुख्य कार्याधिकारी व पूर्णकालिक सदस्य करण अदाणी ने कहा, यह निकासी APSEZ बोर्ड के दिशानिर्देश के मुताबिक है, जो अक्टूबर 2021 में जोखिम समिति की तरफ से की गई सिफारिश पर आधारित है।

मई में APSEZ ने अपने म्यांमार पोर्ट की बिक्री के लिए शेयर खरीद करार पर हस्ताक्षर का ऐलान किया था। इस करार में कुछ निश्चित शर्तें थीं, जिनमें परियोजना को पूरा करना और कारोबार के उचित परिचालन के लिए प्रासंगिक मंजूरी शामिल है।

APSEZ ने एक बयान में कहा, मंजूरी प्रक्रिया में लगातार देरी और कुछ अन्य चुनौतियों को देखते हुए APSEZ ने जहां है जैसे है के आधार पर स्वतंत्र मूल्यांकन किया। इसके बाद खरीदार व विक्रेता ने बातचीत की और 3 करोड़ डॉलर की कीमत पर पहुंचे। खरीदार यह रकम विक्रेता की तरफ से सभी आवश्यक अनुपालन को पूरा करने के तीन कारोबारी दिवस के भीतर चुकाएगा।

Also Read: Adani Enterprises Q4 results: कुल मुनाफा 137.5 फीसदी बढ़कर 722 करोड़ हुआ

APSEZ की तरफ से दी गई नियामकीय जानकारी के मुताबिक, खरीदार एक फर्म है जिसका नाम सोलर एनर्जी लिमिटेड है। इसके बारे में बाकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

कुल रकम मिलने के बाद APSEZ इक्विटी का हस्तांतरण खरीदार को करेगी और उससे कंपनी की पूरी तरह निकासी हो जाएगी।

Advertisement
First Published - May 4, 2023 | 8:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement