facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बॉन्ड बाजार में उतरी अदाणी पोर्ट्स, जुटाएगी 5 अरब रुपये

Advertisement

अदाणी पोर्ट्स के दोनों बॉन्ड का इश्यू आकार 2.5 अरब रुपये है।

Last Updated- January 04, 2024 | 10:25 PM IST
Adani ports

देश के सबसे बड़े निजी बंदरगाह संचालक अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकनॉमिक जोन ने दो बॉन्डों के जरिये 5 अरब रुपये (6.08 करोड़ डॉलर) जुटाने की योजना बनाई है। यह जानकारी बैंकरों ने गुरुवार को दी।

उन्होंने कहा कि पहला बॉन्ड पांच वर्ष में परिपक्व होगा जबकि दूसरे बॉन्ड की परिपक्वता अवधि 10 साल की है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2021 के बाद पहली बार बॉन्ड बाजार में उतरने वाली कंपनी ने सोमवार को बैंकरों और निवेशकों से बोलियां आमंत्रित की हैं।

सर्वोच्च न्यायालय ने अदाणी-हिंडनबर्ग मामले में बुधवार को आदेश दिया था कि अदाणी समूह को बाजार नियामक की मौजूदा जांच से परे और अधिक जांच का सामना करने की जरूरत नहीं है। इसके बाद कंपनी ने यह घोषणा की है।

अदाणी पोर्ट्स के दोनों बॉन्ड का इश्यू आकार 2.5 अरब रुपये है। कंपनी पांच साल में परिपक्व होने वाले बॉन्ड पर 8.70 फीसदी का कूपन और दस साल की परिपक्वता अवधि वाले बॉन्ड पर 8.80 फीसदी का कूपन देगी।

इंडिया रेटिंग्स और इक्रा ने बॉन्ड को एए+ रेटिंग दी है। ट्रस्ट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स इस इश्यू का एकमात्र प्रबंधकर्ता है। पिछले साल दिसंबर में रॉयटर्स ने बताया था कि अदाणी पोर्ट्स वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में घरेलू बॉन्ड बाजार से 10 अरब रुपये तक का फंड जुटाने पर विचार कर रही है।

Advertisement
First Published - January 4, 2024 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement