facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Ports ने कोचीन शिपयार्ड को आठ हार्बर टग का ऑर्डर दिया, सौदा की रकम 450 करोड़ रुपये

Advertisement

कंपनी ने कहा कि उम्मीद है कि दिसंबर 2026 से टग की डिलिवरी शुरू हो जाएगी और यह मई 2028 तक पूरी हो जाएगी।

Last Updated- December 27, 2024 | 10:14 PM IST
Adani Ports orders eight harbor tugs from Cochin Shipyard, deal value Rs 450 crore अदाणी पोर्ट्स ने कोचीन शिपयार्ड को आठ हार्बर टग का ऑर्डर दिया, सौदा की रकम 450 करोड़ रुपये

अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) ने आज घोषणा की है कि उसने कोचीन शिपयार्ड द्वारा निर्मित आठ हार्बर टग का ऑर्डर दिया है। कंपनी ने बताया कि यह सौदा 450 करोड़ रुपये में किया गया है।

कंपनी ने कहा कि उम्मीद है कि दिसंबर 2026 से टग की डिलिवरी शुरू हो जाएगी और यह मई 2028 तक पूरी हो जाएगी। भारत के सबसे बड़ी निजी बंदरगाह संचालक को उम्मीद है कि इन टग से भारतीय बंदरगाहों में पोत संचालन की दक्षता और सुरक्षा में काफी सुधार होगा। टग को टगबोट भी कहा जाता है और यह पोत एवं बंदरगाह के आवश्यक जहाज होते हैं।

अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकनॉमिक जोन के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी अश्विनी गुप्ता ने कहा, ‘इस खरीद के लिए कोचीन शिपयार्ड से सौदा करना भारत में समुद्री बुनियादी ढांचे को बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता और देश के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में हमारे भरोसे को दर्शाता है। विश्वस्तरीय हमारे देसी विनिर्माण क्षमताओं का लाभ लेकर हमारा लक्ष्य मेक इन इंडिया पहल में योगदान देना है और यह सुनिश्चित करना है कि हमारे संचालन सुरक्षा और दक्षता के अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करते हैं।’

कंपनी ने कहा कि हमारी कवायद स्थानीय विनिर्माण को बढ़ाने और समुद्र क्षेत्र में सरकार की मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के अनुरूप है। इससे पहले अदाणी ने कोचीन शिपयार्ड को 62 टन के दो बोलार्ड पुल एएसडी टग बनाने का ठेका दिया था।

Advertisement
First Published - December 27, 2024 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement