facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Ports: बॉन्ड से फिर फंड जुटाएगा अदाणी पोर्ट्स, टारगेट ₹3,000 करोड़!

Advertisement

मई के बाद से Adani Ports अब तक $1 बिलियन से ज़्यादा फंड जुटा चुका है। अब कंपनी ₹3,000 करोड़ के नए बॉन्ड लाने की तैयारी में है।

Last Updated- June 30, 2025 | 3:26 PM IST
Adani Ports

गौतम अदाणी के अदाणी ग्रुप की एक और बड़ी फंड जुटाने की योजना सामने आई है। इस बार कंपनी ₹3,000 करोड़ यानी करीब 351 मिलियन डॉलर जुटाने की तैयारी में है। ये पैसा लंबी अवधि के भारतीय मुद्रा (₹) बॉन्ड के ज़रिए जुटाया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड निवेशकों से बातचीत कर रहा है। बॉन्ड कितने साल के होंगे और उस पर ब्याज (कूपन) कितना मिलेगा, यह अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन कंपनी जल्द ही इस डील को पूरा कर सकती है।

Also Read: Adani एंटरप्राइजेज समेत ये 3 स्टॉक्स 3-4 हफ्ते में दिला सकते हैं 14% तक रिटर्न, टारगेट और स्टॉपलॉस जानें

अगर यह फंड जुटाना पूरा होता है, तो सिर्फ मई 2025 से अब तक अदाणी पोर्ट्स कुल $1 बिलियन से ज़्यादा कर्ज जुटा चुका होगा। इससे कंपनी को पुराने कर्ज चुकाने में मदद मिलेगी और उसकी माली हालत बेहतर होगी।

इससे पहले मई में कंपनी ने 15 साल के बॉन्ड से ₹5,000 करोड़ जुटाए थे, जिसे सिर्फ LIC ने खरीदा था। इसके अलावा कंपनी ने DBS बैंक से भी $150 मिलियन का लोन लिया था।

अदाणी एयरपोर्ट यूनिट ने भी हाल ही में $750 मिलियन का निवेश पाया है, जिसमें Apollo Global जैसे विदेशी निवेशक शामिल हैं।

कंपनी की तरफ से इस नए प्लान पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। (ब्लूमबर्ग के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - June 30, 2025 | 3:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement