facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछाल

Advertisement

कंपनी द्वारा संचालित घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बंदरगाहों, लॉजिस्टिक्स और समुद्री व्यवसायों से हुई अधिक आय के चलते यह वृद्धि हुई है

Last Updated- February 03, 2026 | 11:32 PM IST
Adani Ports
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकनॉमिक जोन का शुद्ध लाभ दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही में 21.2 फीसदी बढ़कर 3,053 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी द्वारा संचालित घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बंदरगाहों, लॉजिस्टिक्स और समुद्री व्यवसायों से हुई अधिक आय के चलते यह वृद्धि हुई है।

कंपनी की ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन (एबिटा) से होने वाली आय में घरेलू बंदरगाहों से 14.59 फीसदी की वृद्धि हुई है, जो 4,877 करोड़ रुपये रही। अंतरराष्ट्रीय बंदरगाहों से 103 फीसदी की वृद्धि के साथ यह 236 करोड़ रुपये, लॉजिस्टिक्स से 26.08 फीसदी की वृद्धि के साथ 203 करोड़ रुपये और समुद्री व्यवसाय से 13 फीसदी की वृद्धि के साथ 428 करोड़ रुपये रही। कुल मिलाकर एबिटा 20 फीसदी बढ़कर 5,786 करोड़ रुपये रहा।
लेकिन अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकनॉमिक जोन ब्लूमबर्ग के विश्लेषकों के 3,334.46 करोड़ रुपये के लाभ के अनुमान से चूक गया है।

तीसरी तिमाही के लिए परिचालन से कंपनी का कुल राजस्व सालाना आधार पर 22 फीसदी बढ़कर 9,704.6 करोड़ रुपये रहा, जो विश्लेषकों के 9,377 करोड़ रुपये के अनुमान से अधिक है। इस अव धि में कंपनी का कुल व्यय 21.03 फीसदी बढ़कर 6,282 करोड़ रुपये हो गया, जो परिचालन व्यय के कारण हुआ।

Advertisement
First Published - February 3, 2026 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement