facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Adani Ports Q4 results: कंपनी का नेट प्रॉफिट 76.87 प्रतिशत बढ़कर 2,014.77 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement

Adani Ports Q4 results: आलोच्य तिमाही में कुल व्यय बढ़कर 4,450.52 करोड़ रुपये हो गया, जो एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में 3,995 करोड़ रुपये था।

Last Updated- May 02, 2024 | 3:31 PM IST
Adani Ports

Adani Ports Q4 results: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) का जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 76.87 प्रतिशत बढ़कर 2,014.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,139.07 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।

APSEZ ने बीएसई को दी सूचना में बताया कि देश की सबसे बड़ी एकीकृत लॉजिस्टिक्स कंपनी की वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में एकीकृत कुल आय बढ़कर 7,199.94 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 6,178.35 करोड़ रुपये थी।

आलोच्य तिमाही में कुल व्यय बढ़कर 4,450.52 करोड़ रुपये हो गया, जो एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में 3,995 करोड़ रुपये था।

Also read: Cognizant का Q1 मुनाफा 6 फीसदी घटा, रेवेन्यू में भी आई 1.2 फीसदी की गिरावट

APSEZ के पूर्णकालिक निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अश्विनी गुप्ता ने कहा, ‘‘APSEZ ने माल ढुलाई, राजस्व और कर पूर्व आय पर वित्त वर्ष की शुरुआत में दिए गए अपने ऊपरी लक्ष्य से बेहतर प्रदर्शन किया है।’’

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में APSEZ ने देश के कुल माल ढुलाई का 27 प्रतिशत और कंटेनर कार्गो का 44 प्रतिशत संभाला। वित्त वर्ष 2023-24 में APSEZ की घरेलू माल ढुलाई में सालाना आधार पर 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Advertisement
First Published - May 2, 2024 | 2:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement