facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स 185 मिलियन डॉलर में एस्ट्रो ऑफशोर में खरीदेगा 80% हिस्सेदारी

Advertisement

यह सौदा ऐसे समय में हुआ है जब भारत की सबसे बड़ी निजी पोर्ट कंपनी अदाणी पोर्ट्स अपने मुख्य पोर्ट संचालन से आगे बढ़कर अन्य क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति बढ़ाना चाहती है।

Last Updated- August 30, 2024 | 5:41 PM IST
Adani Port

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह 185 मिलियन डॉलर में एक ऑफशोर सपोर्ट वेसल ऑपरेटर में बहुमत हिस्सेदारी खरीदेगा। इससे कंपनी अपना बेड़ा बढ़ाएगी और पोर्ट के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी काम करेगी।

इस डील के तहत, अदाणी पोर्ट्स 80% हिस्सेदारी खरीदेगा। एस्ट्रो ऑफशोर, जो कि इस सौदे का हिस्सा है, के पास 26 जहाजों का बेड़ा है, जिसमें बार्ज और वर्कबोट्स शामिल हैं। इसके ग्राहक एनएमडीसी और लार्सन एंड टुब्रो जैसी बड़ी कंपनियां हैं।

अदाणी पोर्ट्स के सीईओ अश्विनी गुप्ता ने कहा, “एस्ट्रो के जहाज हमारे मौजूदा 142 टग्स और ड्रेजर्स के बेड़े में शामिल होंगे। इस अधिग्रहण से हमें टियर-1 ग्राहकों तक पहुंच भी मिलेगी।”

यह सौदा ऐसे समय में हुआ है जब भारत की सबसे बड़ी निजी पोर्ट कंपनी अदाणी पोर्ट्स अपने मुख्य पोर्ट संचालन से आगे बढ़कर अन्य क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति बढ़ाना चाहती है। उसका मकसद छोटे प्रतिद्वंद्वियों, जैसे JSW इंफ्रास्ट्रक्चर और गुजरात पिपावाव, से आगे बने रहना है।

अदाणी पोर्ट्स ने कहा कि यह अधिग्रहण एक महीने के भीतर पूरा हो जाएगा और इसके लिए किसी रेगुलेटरी मंजूरी की जरूरत नहीं होगी। (रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - August 30, 2024 | 5:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement