facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Power Q1 results: अधिक खर्च के कारण कंपनी का नेट प्रॉफिट 55 फीसदी घटा, कमाई में भी आई गिरावट

Advertisement

Q1FY25 में कंपनी की कुल आय घटकर 15,474 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 18,109 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- July 31, 2024 | 5:10 PM IST
Adani Power Share price

Adani Power Q1 results: अदाणी पावर का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 55 प्रतिशत से अधिक घटकर 3,913 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी का वित्त वर्ष 2023-24 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में शुद्ध लाभ 8,759 करोड़ रुपये रहा था।

समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की कुल आय घटकर 15,474 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 18,109 करोड़ रुपये थी। कुल खर्च बढ़कर 10,568.44 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 9,309.39 करोड़ रुपये था।

अदाणी पावर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) एस. बी. ख्यालिया ने बयान में कहा, ‘‘जैसे-जैसे अदाणी पावर की ताकत बढ़ती जा रही है..हमने 1,600 मेगावाट की तीन ‘अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल’ परियोजनाओं के लिए निष्पादन के लिए विकास गतिविधियां शुरू की हैं, ताकि हम ताप विद्युत क्षेत्र में बढ़ती मांग के लिए खुद को तैयार कर सकें।’’

Also read: Ambuja Cements Q1 Results: जून तिमाही में मुनाफा कम होकर 790 करोड़ रुपये पर, इनकम भी घटी

अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की एकीकृत बिजली बिक्री सालाना आधार पर 38 प्रतिशत बढ़कर 24.1 अरब यूनिट (बीयू) रही। यह वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में 17.5 अरब यूनिट थी।

Advertisement
First Published - July 31, 2024 | 5:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement