facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Power Q2 Results: अदाणी पावर का 10 गुना बढ़ा नेट मुनाफा, रेवेन्यू में भी दमदार उछाल

Advertisement

Adani Power FY24Q2 Results: अदाणी की थर्मल पॉवर कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 6594 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Last Updated- November 02, 2023 | 3:46 PM IST
UP: All records broken in July, electricity demand reached 27,622 MW
Representative Image

भारत के अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी की कंपनी अदाणी पावर (Adani Power) ने वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही (fy24q2) के लिए रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं। एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में थर्मल पावर कंपनी ने बताया कि उसके नेट मुनाफे में करीब 10 गुना की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी मांग और टैक्स में इजाफा (deferred tax credit) होने की वजह से दर्ज की गई।

कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट यानी समेकिल शुद्ध मुनाफे में 6594 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस बढ़ोतरी की बड़ी वजह यह है कि कंपनी को 1371 करोड़ रुपये का टैक्स गेन देखने को मिला। बता दें कि एक साल पहले की समान अवधि में अदाणी की इस कंपनी ने 696 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था।

रेवेन्यू में 84 फीसदी का इजाफा

अदाणी की इस कंपनी की पावर सेल वॉल्यूम 65 प्रतिशत बढ़कर 1810 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं इसके ऑपरेशन से रेवेन्यू में 84.4 फीसदी का उछाल देखा गया। कंपनी ने सालाना आधार पर (YoY) 12,991 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया है।

खर्च भी बढ़ा

कंपनी ने एक्सचेंजों तो जानकारी दी कि उसका टोटल खर्च 25.4 प्रतिशत बढ़ गया। जिसकी मुख्य वजह ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी होना है। कंपनी ने कहा कि उसका एक तिहाई खर्च इसी वजह से बढ़ा है।

वैसे तो आमतौर पर बिजली की मांग भारत में तेज गर्मी होने की वजह से मई में ज्यादा बढ़ती है, लेकिन, इस बार सितंबर में हाइड्रोइलेक्ट्रिक आउटपुट में तेज गिरावट और इकॉनमिक ऐक्टिविटीज में तेजी की वजह से बिजली की मांग में काफी उछाल देखने को मिली। माना जा रहा है कि इस वजह से कंपनी को खासा मुनाफा हुआ।

अदाणी पावर का कंसोलिडेटेड एवरेज प्लांट लोड फैक्टर (उतना प्रतिशत एनर्जी जो पॉवर प्लांट द्वारा दूसरी इंस्टाल्ड कैपासिटी को भेजी जाती है) 39.2% से बढ़कर 58.3% हो गया।

शेयरों में आया उछाल

रिजल्ट्स जारी करने के बाद अदाणी पावर के शेयरों में भी दमदार उछाल देखा गया। कंपनी के शेयरों में 7.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और वे 393.4 रुपये पर ट्रेड करते देखे गए। इस साल के जुलाई से सितंबर तक के आंकड़ों को देखा जाए तो अदाणी के शेयरों में 51 प्रतिशत का उछाल देखा गया है।

मार्केट क्लोजिंग के समय में भी अदाणी पावर के शेयरों में मजबूती देखी गई। BSE पर कंपनी के शेयर 2.10 प्रतिशत की उछाल के साथ 372.65 रुपये पर बंद हुए। वहीं, NSE पर कंपनी के शेयरों में 6.70 अंक का उछाल देखा गया। अदाणी की थर्म पावर कंपनी के शएयर एनएसई पर 1.83 प्रतिशत की उछाल के साथ 371.90 रुपये पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - November 2, 2023 | 3:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement