facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Power Q2 Results: दूसरी तिमाही में मुनाफा 50 प्रतिशत घटकर 3,297 करोड़ रुपये पर

Advertisement

निदेशक मंडल ने सुरक्षित, रेटेड, सूचीबद्ध, प्रतिदेय, गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्र के जरिये 5,000 करोड़ रुपये तक की धनराशि जुटाने को मंजूरी दे दी है।

Last Updated- October 28, 2024 | 7:40 PM IST
Adani Power Share price

अदाणी पावर चालू वित्त वर्ष 2024-25 की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 50 प्रतिशत घटकर 3,297.52 करोड़ रुपये रह गया। इसकी मुख्य वजह कम आय के साथ-साथ अधिक कर है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 6,594.17 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

अदाणी पावर ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, पिछले वर्ष सभी प्रमुख विनियामक मामलों के निपटान तथा डिस्कॉम (बिजली वितरण कंपनियों) से बकाया राशि की वसूली के बाद वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर 2024) में एकमुश्त राजस्व 1,020 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में यह 9,278 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय घटकर 14,062.84 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 14,935.68 करोड़ रुपये थी।

अदाणी पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस बी ख्यालिया ने बयान में कहा, ‘‘ अदाणी पावर ने अपनी विकास यात्रा के अगले चरण की शुरुआत कर दी है। तेजी से क्षमता विस्तार के लक्ष्य हासिल कर रही है और दीर्घकालिक राजस्व स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए बिजली आपूर्ति समझौते हासिल कर रही है।’’

निदेशक मंडल ने सुरक्षित, रेटेड, सूचीबद्ध, प्रतिदेय, गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्र के जरिये 5,000 करोड़ रुपये तक की धनराशि जुटाने को मंजूरी दे दी है। इसमें एक या एक से अधिक किस्तों में सार्वजनिक निर्गम के जरिये 2,500 करोड़ रुपये और निजी नियोजन के माध्यम से 2,500 करोड़ रुपये तक की धनराशि शामिल है।

निदेशक मंडल ने प्रबंधन समिति को अन्य बातों के अलावा इस मुद्दे से संबंधित गतिविधियों को अनुमोदित करने, कार्यान्वित करने और संचालित करने की शक्तियां भी दीं।

Advertisement
First Published - October 28, 2024 | 7:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement