facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Power Q4FY26 results: मुनाफा 64% उछलकर ₹4,271 करोड़ पर, रेवेन्यू लगभग स्थिर

Advertisement

Adani Power Q4FY26 results: कंपनी की ऑपरेशंस से आय लगभग स्थिर रही और 14,223.09 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जबकि पिछले साल मार्च तिमाही में यह 14,237.40 करोड़ रुपये था

Last Updated- April 29, 2026 | 4:21 PM IST
Adani Power stock

Adani Power Q4FY26 results: अदाणी ग्रुप की पावर सेक्टर में काम करने वाली कंपनी अदाणी पावर ने बुधवार को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। Q4FY26 में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 64 फीसदी बढ़कर 4,271 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि यानी Q4FY25 में यह 2,599.23 करोड़ था।

Adani Power का रेवेन्यू स्थिर

शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि चौथी तिमाही में ऑपरेशंस से उसकी आय लगभग स्थिर रही और 14,223.09 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 14,237.40 करोड़ रुपये थी।

ऑपरेटिंग प्रदर्शन मजबूत

कंपनी ने बयान में कहा कि उतार-चढ़ाव भरे मांग वाले माहौल के बावजूद ऑपरेटिंग प्रदर्शन मजबूत रहा। EBITDA सालाना आधार पर 27 फीसदी बढ़कर 6,498 करोड़ हो गया, जिसे पिछले पीरियड की आय की पहचान से सहारा मिला। हालांकि, कंटिन्यूइंग EBITDA 9.3 फीसदी बढ़कर 5,573 करोड़ रुपये रहा, जो मूल कारोबार में स्थिर कमाई वृद्धि को दर्शाता है।

Also Read: Vedanta Q4 Results: वेदांत ने तोड़े रिकॉर्ड, मुनाफा 92% उछला; निवेशकों को 1100% डिविडेंड का तोहफा

ऊर्जा सुरक्षा पर CEO का जोर

अदाणी पावर लिमिटेड के सीईओ एस बी ख्यालिया ने कहा, “दुनिया इस समय ऊर्जा कीमतों में उतार-चढ़ाव का सामना कर रही है। ऐसे में भारत के लिए अपनी एनर्जी सप्लाई को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। हमारे पास कोयले जैसे पर्याप्त प्राकृतिक संसाधन हैं, जो लंबे समय तक देश की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। देश तेजी से रिन्यूएबल एनर्जी की ओर बढ़ रहा है। लेकिन थर्मल पावर अभी भी ग्रिड को स्थिर रखने और ज्यादा मांग के समय बिजली देने में अहम भूमिका निभा रही है।”

उन्होंने आगे कहा कि अदाणी पावर अपनी 23.7 गीगावाट क्षमता बढ़ाने की योजना पर लगातार काम कर रही है। कंपनी लंबे समय के बिजली समझौते (PPA) भी कर रही है। कंपनी अच्छा मुनाफा कमा रही है और उसके कैश फ्लो भी मजबूत हैं। आने वाले समय में कंपनी अपनी क्षमता बढ़ाने के लक्ष्य को हासिल करना चाहती है। साथ ही, बेहतर प्लानिंग के साथ नए मौकों का फायदा उठाकर मुनाफे में कई गुना बढ़ोतरी करने का लक्ष्य है।

Advertisement
First Published - April 29, 2026 | 4:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement