facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Power ने बांग्लादेश को शुरू की बिजली सप्लाई

Advertisement
Last Updated- April 09, 2023 | 10:59 PM IST
Adani Green Energy जुटाएगी 40.9 करोड़ डॉलर, फंड का यहां करेगी इस्तेमाल, Adani Green Energy will raise $409 million, will use the funds here

अदाणी पावर लिमिटेड (APL) ने झारखंड के गोड्डा विद्युत संयत्र से बांग्लादेश को बिजली आपूर्ति शुरू की है। कंपनी ने रविवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी।

कंपनी ने बयान में कहा है कि APL ने झारखंड जिले के गोड्डा में अपनी पहली 800 मेगावाट की अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर जनरेशन यूनिट शुरू करने की घोषणा की और बांग्लादेश को 748 मेगावाट बिजली की आपूर्ति शुरू की।

गोड्डा को इसी साल मार्च में बिजली उत्पादन शुरू करने के लिए कहा गया था, लेकिन इसकी मुख्य लाभार्ती बांग्लादेश विद्युत विकास बोर्ड (बीपीडीपी) ने आयातित कोयले की बढ़ती कीमतों से राहत मांगी है। गोड्डा विद्युत संयंत्र को ऑस्ट्रेलिया में कारमाइकल कोयला खदान से कोयला मिलेगा और इसका स्वामित्व और संचालन अदाणी माइनिंग ही करती है।

APL के मुख्य कार्याधिकारी एसबी ख्यालिया ने कहा, ‘गोड्डा विद्युत संयंत्र भारत-बांग्लादेश के दीर्घावधि संबंधों में एक रणनीतिक संपत्ति है। यह बांग्लादेश में बिजली की आपूर्ति को आसान करेगा, जिससे इसके उद्योग और अधिक प्रतिस्पर्धी बनेंगे।’

नवंबर 2017 में बीपीडीबी ने गोड्डा में 2X800 मेगावाट की अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल पावर प्रोजेक्ट से 1,496 मेगावाट बिजली खरीदने के लिए सहायक कंपनी अदाणी पावर झारखंड लिमिटेड के साथ एक दीर्घकालिक बिजली खरीद समझौता (पीपीए) किया था।
कंपनी ने उम्मीद जताई है कि एपीएल जल्द ही दूसरी 800 मेगावाट इकाई शुरू करेगी।

बिज़नेस स्टैंडर्ड ने बताया था कि इस साल फरवरी में बीपीडीपी ने संयंत्र के लिए आपूर्ति किए गए कोयले की लागत में थोड़ी राहत मांगी थी।

वैश्विक कोयले की कीमतों को प्रभावित करने वाले भू-राजनीतिक तनाव को देखते हुए कारमाइकल से कोयले की लागत भी बढ़ गई है। हालांकि, अदाणी पावर ने कहा कि बीपीडीबी ने कोयले की लागत पर छूट मांगी है।

Advertisement
First Published - April 9, 2023 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement