facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Share News: बाजार में गिरावट के बीच अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर में तेजी

Advertisement

Adani Share News: अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों ने दिन के लिए अपने ऊपरी सर्किट को छू लिया।

Last Updated- November 28, 2024 | 1:14 PM IST
Adani Group
Representative image

Adani Share News: अदाणी समूह की सूचीबद्ध 11 कंपनियों में से 9 के शेयरों में गुरुवार को तेजी दर्ज की गई। बीएसई पर अदाणी टोटल गैस के शेयर में 14.96 प्रतिशत, अदाणी पावर में 8.65 प्रतिशत, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 10.00 प्रतिशत, अदाणी ग्रीन एनर्जी में 10 प्रतिशत, अदाणी एंटरप्राइजेज में 3.87 प्रतिशत, एनडीटीवी में 0.94 प्रतिशत, अदाणी विल्मर में 0.71 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स में 0.78 प्रतिशत और सांघी इंडस्ट्रीज में 0.40 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली।

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों ने दिन के लिए अपने ऊपरी सर्किट को छू लिया। हालांकि, एसीसी और अदाणी पोर्ट्स के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही।

इसके विपरीत, भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। दोपहर 12 बजे, बीएसई सेंसेक्स 700 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ 79,500 पर और एनएसई निफ्टी 200 से ज्यादा अंक फिसलकर 24,072.55 के स्तर पर कारोबार करते दिखे।

यह भी पढ़ें: कंटेनर टर्मिनल के लिए अदाणी ग्रुप के साथ तंजानिया बरकरार रखेगा कॉन्ट्रैक्ट

रिश्वतखोरी के आरोप को नकारा

इससे पहले, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने बुधवार को स्पष्ट किया कि गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी पर अमेरिका के विदेशी भ्रष्टाचार आचरण अधिनियम (एफसीपीए) के तहत रिश्वतखोरी के आरोप नहीं हैं। कंपनी ने कहा कि उन पर प्रतिभूति धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं, जिनके तहत केवल मौद्रिक दंड का प्रावधान हो सकता है।

एजीईएल पर आरोप है कि सौर ऊर्जा के ठेके प्राप्त करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 26.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर की रिश्वत दी गई, जिससे कंपनी को 20 वर्षों में दो अरब अमेरिकी डॉलर का मुनाफा हो सकता था।

कंपनी के अनुसार, एजीईएल के तीन अधिकारियों पर प्रतिभूति धोखाधड़ी की साजिश, वायर धोखाधड़ी की साजिश और प्रतिभूति धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं।

आमतौर पर इन आरोपों के लिए दिए जाने वाले दंड, रिश्वतखोरी के आरोपों की तुलना में कम गंभीर होते हैं। अदाणी समूह ने पिछले सप्ताह इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा था कि वह अपने बचाव के लिए सभी कानूनी विकल्प अपनाएगा।

Advertisement
First Published - November 28, 2024 | 12:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement