facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hindenburg के भंवर से निकले Adani Group के शेयर ! अदाणी एंटरप्राइजेज 15 फीसदी तक चढ़ा

Advertisement

समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 15 फीसदी की बढ़त के साथ अपनी ऊपरी सर्किट सीमा को छू गया।

Last Updated- February 07, 2023 | 12:29 PM IST
Adani Group recovers from losses after Hindenburg report, m-cap crosses Rs 2 trillion even before election results हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद हुए नुकसान से उबर गया Adani Group, चुनाव नतीजों से पहले ही m-cap 2 ट्रिलियन के पार

अदाणी समूह (Adani Group) की ज्यादातर कंपनियों के शेयर मंगलवार को शुरुआती कारोबार में चढ़ गए। समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 15 फीसदी की बढ़त के साथ अपनी ऊपरी सर्किट सीमा को छू गया। शुरुआती कारोबार में अदाणी समूह की आठ कंपनियों के शेयर लाभ में थे, जबकि दो में नुकसान था।

BSE पर अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का शेयर 15 फीसदी के उछाल के साथ अपनी ऊपरी सीमा यानी 1,808.25 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का बाजार पूंजीकरण (market capitalisation) 2.06 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशन इकनॉमिक जोन 8.96 फीसदी की बढ़त के साथ 595 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1.28 लाख करोड़ रुपये पर था।

अदाणी विल्मर शुरुआती कारोबार में पांच फीसदी चढ़कर 399.40 रुपये, अदाणी ट्रांसमिशन पांच फीसदी की बढ़त के साथ 1,324.45 रुपये, अदाणी ग्रीन एनर्जी 2.10 फीसदी के लाभ के साथ 906.15 रुपये पर था। समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से दो कंपनियों के शेयर नुकसान में थे।

अदाणी टोटल गैस पांच फीसदी टूटकर अपने निचले सर्किट यानी 1,467.50 रुपये पर आ गया। अदाणी पावर 4.99 फीसदी के नुकसान के साथ 173.35 रुपये पर था। एसीसी का शेयर 2.17 फीसदी चढ़कर 2,012.55 रुपये पर और अंबुजा सीमेंट्स तीन फीसदी के लाभ से 391.15 रुपये पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: Market Opening। भारतीय बाजारों की हुई फ्लैट शुरुआत

एनडीटीवी पांच फीसदी की बढ़त के साथ 225.35 रुपये पर कारोबार कर रहा था। अदाणी समूह ने सोमवार को कहा कि उसके प्रवर्तक (promoters)  समय से पहले 111.4 करोड़ डॉलर का भुगतान कर अपनी कंपनियों के गिरवी रखे शेयर (pledged shares)  छुड़वाएंगे।

अमेरिका की शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट में गौतम अदाणी की अगुवाई वाले समूह पर धोखाधड़ी वाले लेनदेन और शेयर की कीमतों में हेरफेर का आरोप लगाया गया था। उसके बाद से समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया था। हालांकि, आज निवेशकों को कुछ राहत मिली है।

Advertisement
First Published - February 7, 2023 | 11:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement