facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani shares: समूह की सभी लिस्टेट कंपनियों के शेयरों में तेजी, अदाणी एंटरप्राइजेज 15 फीसदी चढ़ा

Advertisement

अदाणी एंटरप्राइजेज का बाजार मूल्यांकन दो दिन में 42,219.95 करोड़ रुपये बढ़ गया।

Last Updated- March 01, 2023 | 6:38 PM IST
Adani Total Gas
PTI

शेयर बाजारों में सुधार के बीच अदाणी समूह की सभी दस लिस्टेट कंपनियों के शेयर बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए। BSE पर अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 14.70 फीसदी चढ़कर 1,564.55 रुपये पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 15.83 फीसदी की तेजी के साथ 1,580 रुपये पर पहुंच गया था। कंपनी का शेयर दो दिनों में 31 फीसदी चढ़ चुका है।

अदाणी एंटरप्राइजेज का बाजार मूल्यांकन दो दिन में 42,219.95 करोड़ रुपये बढ़ गया। इसके अलावा अदाणी ट्रांसमिशन में पांच फीसदी, अदाणी ग्रीन एनर्जी में 4.99 फीसदी, अदाणी विल्मर में 4.99 फीसदी, एनडीटीवी में 4.99 फीसदी और अदाणी पावर में 4.98 फीसदी की बढ़त हुई। अदाणी टोटल गैस के शेयर में 4.85 फीसदी, अंबुजा सीमेंट में 3.32 फीसदी, एसीसी में 2.14 फीसदी और अदाणी पोर्ट में 1.61 फीसदी का उछाल देखने को मिला।

पिछले आठ कारोबारी सत्रों में गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को बढ़कर बंद हुए। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 448.96 अंक या 0.76 फीसदी चढ़कर 59,411.08 अंक पर बंद हुआ। बुधवार को कारोबार के अंत में अदाणी समूह की 10 कंपनियों का कुल बाजार मूल्यांकन 7.56 लाख करोड़ रुपये था।

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में अदाणी समूह पर शेयरों के भाव बढ़ाने के लिए हेराफेरी करने और वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए थे। हालांकि, समूह ने इन सभी आरोपों को झूठ और मनगढ़ंत बताते हुए खारिज किया है।

Advertisement
First Published - March 1, 2023 | 6:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement