facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी ग्रुप ने शुरू किया भारत का पहला ऑफ-ग्रिड ग्रीन हाइड्रोजन संयंत्र, 100% सोलर एनर्जी पर आधारित

Advertisement

Adani Group ने इसे राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। यह संयंत्र दिखाता है कि पूरी तरह अक्षय ऊर्जा से हाइड्रोजन बनाना संभव है।

Last Updated- June 23, 2025 | 2:20 PM IST
Adani Group

अदाणी ग्रुप (Adani Group) ने भारत का पहला ‘ऑफ-ग्रिड ग्रीन हाइड्रोजन’ संयंत्र शुरू किया है। यह संयंत्र गुजरात के कच्छ में प्रायोगिक स्तर पर चालू किया गया है। कंपनी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

यह संयंत्र मुख्य बिजली ग्रिड से जुड़ा नहीं है। इसकी पूरी ऊर्जा जरूरत सौर और पवन जैसे रिन्यूएबल एनर्जी स्रोतों से पूरी होती है। इसमें हाइड्रोजन बनाने के लिए ‘इलेक्ट्रोलिसिस’ तकनीक का इस्तेमाल होता है। यह संयंत्र अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (ANIL) ने बनाया है। यह अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की स्वच्छ ऊर्जा (Clean Energy) इकाई है। संयंत्र की क्षमता 5 मेगावाट है।

कंपनी ने इसे राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। यह संयंत्र दिखाता है कि पूरी तरह अक्षय ऊर्जा से हाइड्रोजन बनाना संभव है। यह तकनीक भारी प्रदूषण वाले उद्योगों में भी काम आ सकती है। यह संयंत्र पूरी तरह सौर एनर्जी से चलता है। इसमें बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) भी लगा है। इसलिए यह पूरी तरह ऑफ-ग्रिड काम करता है।

कंपनी का कहना है कि यह संयंत्र एक नया उदाहरण पेश करता है। यह बताता है कि बिना बिजली ग्रिड से जुड़े भी हाइड्रोजन बनाना संभव है। हाइड्रोजन ऊर्जा का सबसे स्वच्छ स्रोत माना जाता है। इसके जलने पर सिर्फ पानी की भाप निकलती है, कोई प्रदूषण नहीं होता।

Advertisement
First Published - June 23, 2025 | 2:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement