facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कोलंबो में अदाणी ने शुरू किया परिचालन

Advertisement

टर्मिनल सालाना लगभग 32 लाख बीस-फुट समकक्ष इकाइयों (टीईयू) को संभालने में सक्षम है।

Last Updated- April 07, 2025 | 10:26 PM IST

अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी की कंपनी अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकॉनमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने सोमवार को कहा कि उसने श्रीलंका में कोलंबो वेस्ट इंटरनैशनल टर्मिनल पर अपना परिचालन शुरू कर दिया है।

एपीएसईज़ेड ने बयान में कहा कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत विकसित सीडब्ल्यूआईटी का संचालन संघ द्वारा किया जाता है – जिसमें 35 साल के निर्माण, संचालन और हस्तांतरण (बीओटी) समझौते के तहत भारत का सबसे बड़ी बंदरगाह संचालक एपीएसईजेड, प्रमुख श्रीलंकाई समूह जॉन कील्स होल्डिंग्स पीएलसी और श्रीलंकाई बंदरगाह प्राधिकरण शामिल हैं।

बयान के अनुसार, कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल (सीडब्ल्यूआईटी) परियोजना 80 करोड़ डॉलर के महत्वपूर्ण निवेश का प्रतिनिधित्व करती है और इसमें 1,400 मीटर की लंबाई और 20 मीटर की गहराई है, जिससे टर्मिनल सालाना लगभग 32 लाख बीस-फुट समकक्ष इकाइयों (टीईयू) को संभालने में सक्षम है।

बयान में कहा गया है कि यह कोलंबो का पहला पूर्णतः स्वचालित गहरे पानी का टर्मिनल है, जिसे कार्गो हैंडलिंग क्षमताओं को बढ़ाने, पोत के वापसी के समय में सुधार करने तथा दक्षिण एशिया में बंदरगाह के एक प्रमुख ट्रांसशिपमेंट हब के रूप में इसकी स्थिति को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा कि सीडब्ल्यूआईटी में परिचालन की शुरुआत भारत और श्रीलंका के बीच क्षेत्रीय सहयोग में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

Advertisement
First Published - April 7, 2025 | 10:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement