facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Stocks: अदाणी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर घाटे में, अदाणी एंटरप्राइजेज 20 फीसदी गिरा

Advertisement

अदाणी समूह की लगभग नौ कंपनियां लाल निशान में कारोबार कर रही थीं, जबकि एक कंपनी हरे निशान पर कारोबार कर रही थी।

Last Updated- February 09, 2023 | 6:14 PM IST
Adani Ports Stock
Shutterstock

अदाणी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर गुरुवार को शुरुआती कारोबार में घाटे में नजर आए। समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 20 फीसदी गिए गए। अदाणी समूह की लगभग नौ कंपनियां लाल निशान में कारोबार कर रही थीं, जबकि एक कंपनी हरे निशान पर कारोबार कर रही थी।

अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 20 फीसदी की गिरावटर के साथ 1,834.90 रुपये प्रति शेयर पर थे, जो BSE पर उसका निचला स्तर है। कंपनी का बाजार पूंजीकरण शुरुआती कारोबार में घटकर 2.38 लाख करोड़ रुपये रह गया। अदाणी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक जोन के शेयर 5.59 फीसदी गिर गए और प्रति शेयर की कीमत 565.95 रुपये रह गई।

सुबह के सत्र में, अदाणी पावर के शेयर पांच फीसदी गिरकर 172.90 रुपये प्रति शेयर रह गया। इसी तरह अदाणी ट्रांसमिशन, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी टोटल गैस भी शुरुआती कारोबार में पांच-पांच फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रही थीं। अंबुजा सीमेंट के शेयर 5.44 फीसदी गिरकर 363.45 रुपये पर, NDTV के शेयर 2.09 फीसदी गिरकर 223 रुपये पर और ACC के शेयर 3.63 फीसदी गिरकर 1,901.85 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें : SC पहुंचा अदाणी – हिंडनबर्ग विवाद, जांच संबंधी याचिका पर कल होगी सुनवाई

अदाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से सिर्फ एक कंपनी- अदाणी विल्मर हरे निशान में कारोबार कर रही थी। अदाणी विल्मर के शेयर पांच फीसदी बढ़त के साथ BSE पर 440.30 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे।

Advertisement
First Published - February 9, 2023 | 4:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement