facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Adani Stocks : अदाणी ग्रुप की सभी 10 कंपनियों के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट

Advertisement
Last Updated- March 28, 2023 | 6:57 PM IST
Adani Group

अदाणी समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान अदाणी एंटरप्राइजेज को हुआ।

कंपनी का शेयर सात प्रतिशत टूट गया। बीएसई में अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 7.06 प्रतिशत नीचे आ गया। अदाणी पोर्ट्स के शेयर में 5.66 प्रतिशत, अदाणी पावर में पांच प्रतिशत, अदाणी ट्रांसमिशन में पांच प्रतिशत, अदाणी ग्रीन एनर्जी में पांच प्रतिशत, अदाणी टोटल गैस में पांच प्रतिशत तथा अदाणी विल्मर में 4.99 प्रतिशत का नुकसान रहा।

एनडीटीवी का शेयर 4.99 प्रतिशत, एसीसी 4.22 प्रतिशत और अंबुजा सीमेंट्स 2.91 प्रतिशत नीचे आया। दिन में कारोबार के दौरान समूह की कई कंपनियों के शेयर अपने निचले सर्किट को छू गए।

बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 40.14 अंक या 0.07 प्रतिशत के नुकसान से 57,613.72 अंक पर आ गया। अदाणी समूह की कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में दो कारोबारी सत्रों में सामूहिक रूप से 80,096.75 करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

Advertisement
First Published - March 28, 2023 | 6:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement