facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Adani Stocks : अदाणी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर टूटे

Advertisement
Last Updated- March 27, 2023 | 7:59 PM IST
Adani Total Gas

घरेलू शेयर बाजार में आंशिक तेजी के उलट अदाणी समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए।

बीएसई में अदाणी पावर के शेयर में सर्वाधिक 4.98 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई जबकि अदाणी ट्रांसमिशन को भी 4.98 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा।

अदाणी विल्मर के शेयर 4.93 प्रतिशत की गिरावट पर रहे जबकि अदाणी टोटल गैस में 4.91 प्रतिशत का नुकसान दर्ज किया गया। समूह की मीडिया कंपनी एनडीटीवी का शेयर 4.60 प्रतिशत गिरा जबकि अदाणी ग्रीन एनर्जी में 4.40 प्रतिशत की गिरावट रही।

अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड में 1.43 प्रतिशत, एसीसी में 1.01 प्रतिशत, अदाणी एंटरप्राइजेज में 0.99 प्रतिशत और अंबुजा सीमेंट्स में 0.59 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

कारोबार के दौरान अदाणी समूह की कई कंपनियों के शेयर निचले सर्किट तक पहुंच गए थे। अदाणी समूह के शेयरों के उलट बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच 126.76 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,653.86 अंक पर बंद हुआ।

गत 24 जनवरी को अमेरिकी निवेश शोध फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद से ही अदाणी समूह के शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इस रिपोर्ट में समूह पर शेयरों के भाव चढ़ाने में हेराफेरी करने और वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप लगाए गए थे लेकिन समूह ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।

Advertisement
First Published - March 27, 2023 | 7:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement