facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani stocks: क्या बढ़ेगी अदाणी ग्रुप की मुसीबत ! शेयरों के स्टेटस का रिव्यू करेगी MSCI

Advertisement
Last Updated- February 09, 2023 | 6:22 PM IST
Adani Green Energy जुटाएगी 40.9 करोड़ डॉलर, फंड का यहां करेगी इस्तेमाल, Adani Green Energy will raise $409 million, will use the funds here
BS

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के आने के बाद से अदाणी ग्रुप की मुसीबतें थमने का नाम ही नहीं ले रही। अदाणी ग्रुप पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के आने के बाद अदाणी ग्रुप के शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव को देखते हुए ग्लोबल इनवेस्टेबिल मार्केट इंडेक्स (MSCI) ने इस ग्रुप के शेयरों के स्टेटस का रिव्यू करने का फैसला किया है।

MSCI के मुताबिक, वह अदाणी ग्रुप के फ्री-फ्लोट स्टेटस की समीक्षा करेगा, क्योंकि मार्केट पार्टिसिपेंट्स ने अपने कुछ सूचकांकों के लिए भारतीय समूह की कंपनियों की पात्रता के बारे में चिंता जताई थी। आज MSCI के बदलावों का ऐलान होगा। MSCI ने कहा कि अदाणी ग्रुप का रिव्यू उसकी रेगुलर फरवरी रिव्यू के रूप में की जाएगी।

शेयरों के स्टेटस रिव्यू से अदाणी ग्रुप पर बढ़ेगा दबाव !

MSCI द्वारा अदाणी ग्रुप के शेयरों के फ्री-फ्लोट स्टेटस के रिव्यू की खबर सामने आने के बाद से अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली। अदाणी एंटरप्राइजेज में 10 फीसदी की गिरावट आई, अंबुजा सीमेंट में लगभग 6 फीसदी और एसीसी में 3.21 फीसदी की गिरावट देखी गई।

MSCI द्वारा अदाणी समूह के शेयरों के फ्री-फ्लोट स्टेटस के रिव्यू के परिणामस्वरूप ग्लोबल इन्वेस्टेबल मार्केट इंडेक्स (GIMI) में इन शेयरों के भार (weightage) में बदलाव  होगा। यदि MSCI वेटेज कम करता है, तो यह अदाणी समूह के शेयरों पर बिक्री का दबाव बढ़ा सकता है, क्योंकि कुछ ETF और इंडेक्स फंड जो MSCI को बेंचमार्क के रूप में उपयोग करते हैं, अपने पोर्टफोलियो को समायोजित करने के लिए बिक्री का सहारा ले सकते हैं।

MSCI के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, हिंडनबर्ग के संस्थापक नाथन एंडरसन ने ट्विटर पर लिखा, ‘हम इसे अपने निष्कर्षों की पुष्टि के रूप में देखते हैं।’

Advertisement
First Published - February 9, 2023 | 2:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement