facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी टोटल गैस और जियो-बीपी की साझेदारी, अब एक ही स्टेशन पर मिलेगा पेट्रोल, डीजल और CNG

Advertisement

सुविधा बढ़ाने के लिए दोनों कंपनियां साझा करेंगी अपने फ्यूल स्टेशन, ग्राहकों को एक ही जगह पर मिलेंगे कई ईंधन विकल्प

Last Updated- June 25, 2025 | 2:45 PM IST
Adani Total Gas and Jio-bp

अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) और जियो-बीपी (जो कि रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और ब्रिटिश कंपनी बीपी की साझेदारी है) ने भारत में ईंधन खरीदने का अनुभव पूरी तरह बदलने के लिए एक रणनीतिक समझौता किया है। अदाणी टोटल ने इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दी है।

इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां अपने-अपने ईंधन स्टेशन और टेक्नोलॉजी को आपस में साझा करेंगी ताकि ग्राहकों को ज्यादा विकल्प, बेहतर ईंधन और सुविधाजनक सेवा मिल सके।

ATGL के पेट्रोल पंपों पर मिलेगा Jio-bp का पेट्रोल-डीजल

अब कुछ चुने हुए अदाणी टोटल गैस के फ्यूल स्टेशन पर जियो-बीपी का हाई परफॉर्मेंस पेट्रोल और डीजल बेचा जाएगा। यानी ग्राहक एक ही स्टेशन पर दोनों कंपनियों की सर्विस का फायदा उठा सकेंगे। वहीं दूसरी ओर, अदाणी टोटल गैस अपनी सीएनजी सर्विस को जियो-बीपी के कुछ चुनिंदा आउटलेट्स पर शुरू करेगा, खासतौर पर उन्हीं इलाकों में जहां पर ATGL को काम करने की अधिकृत मंजूरी है (जिन्हें Geographical Areas या GAs कहा जाता है)। इससे सीएनजी की उपलब्धता और आसान हो जाएगी।

Also Read: Adani Group का $100 अरब का मेगा मिशन — सोलर, स्मार्ट मीटर, पोर्ट्स और धारावी प्रोजेक्ट पर रहेगा पूरा फोकस

दोनों कंपनियों की ताकत होगी एकजुट

ATGL जो अदाणी ग्रुप और फ्रांस की TotalEnergies की साझेदारी वाली कंपनी है, देश के शहरों में गैस सप्लाई का एक बड़ा नाम है। यह कंपनी घरेलू, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल ग्राहकों को पाइप से गैस देती है और करीब 650 सीएनजी स्टेशन चला रही है। इसके साथ ही यह इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग, बायोगैस और एलएनजी (LNG) जैसी सेवाएं भी देती है।

वहीं, जियो-बीपी पूरे भारत में लगभग 2,000 फ्यूल स्टेशन चलाता है। यह कंपनी पेट्रोल-डीजल के साथ ही कम कार्बन वाले और पर्यावरण के अनुकूल ईंधनों पर भी ध्यान दे रही है।

Also Read: Adani Group हर साल करेगा $20 अरब तक निवेश, गौतम अदाणी का ऐलान –2030 तक 100 GW बिजली का करेंगे उत्पादन

क्या होगा फायदा?

इस समझौते से ग्राहक एक ही जगह पर सीएनजी, पेट्रोल, डीजल और आगे चलकर इलेक्ट्रिक चार्जिंग जैसी सुविधाएं पा सकेंगे। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि लोगों को ज्यादा भरोसेमंद और बेहतर गुणवत्ता वाला ईंधन भी मिलेगा।

Advertisement
First Published - June 25, 2025 | 2:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement