facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Adani Total Gas LNG पर लगा रही बड़ा दांव, सरकार की इस पहल के बीच कंपनी ने अपनाई स्ट्रेटजी

Advertisement

Adani Total Gas के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि ATGL का लक्ष्य लंबी दूरी के कमर्शियल वाहनों के लिए डीजल की जगह प्राथमिक ईंधन के रूप में एलएनजी को बढ़ावा देना है।

Last Updated- February 18, 2024 | 11:10 PM IST
Adani Ports Stock

प्रमुख शहरी गैस वितरक (CGD) कंपनी अदाणी टोटल गैस लिमिटेड वृद्धि के लिए तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) पर बड़ा दांव लगा रही है। सरकार की गैस नीति में एलएनजी को तेजी से बढ़ावा देने और ग्रीनहाउस गैस (GHG) के उत्सर्जन को नियंत्रित करने की पहल के बीच कंपनी ने यह रणनीति अपनाई है।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) का लक्ष्य लंबी दूरी के वाणिज्यिक वाहनों के लिए डीजल की जगह प्राथमिक ईंधन के रूप में एलएनजी को बढ़ावा देना है। इसके लिए वाहन क्षेत्र से संबंद्ध कंपनियों, मूल उपकरण विनिर्माताओं (OEM), परिचालकों और रेट्रोफिटमेंट कंपनियों जैसे विभिन्न हितधारकों के साथ रणनीतिक गठजोड़ किए जा रहे हैं।

ATGL के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुरेश पी मंगलानी ने कहा, ‘‘एलएनजी की सबसे बड़ी चुनौती वितरण है। इस समय हमारे पास केवल मुट्ठी भर LNG वितरण स्टेशन हैं और यही असली चुनौती है। परिचालक वितरण नेटवर्क तैयार होने तक इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए तैयार नहीं हैं। दूसरी ओर पेट्रोलियम विपणन कंपनियां (OMC) LNG आउटलेट की संख्या में विस्तार नहीं कर रही हैं।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी इस हरित ईंधन को तेजी से बढ़ावा देने के लिए सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही है।

ATGL ने पिछले दो माह में वैकल्पिक ईंधन प्रणाली विनिर्माता शिगन, क्रायोजेनिक लिक्विड स्टोरेज, आईनॉक्स सीवीए और अदाणी सीमेंट के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी ने कहा कि वह आने वाले महीनों में इस तरह की और साझेदारियां करेगी।

Advertisement
First Published - February 18, 2024 | 2:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement