facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Total Gas Q3 Results: Adani Group की कंपनी ने दर्ज किया 18 फीसदी का नेट मुनाफा, टोटल इनकम भी बढ़ी

Advertisement

Adani Total Gas का ऑपरेशन से रेवेन्यू भी सालाना आधार पर (YoY) बढ़कर 1,243.16 करोड़ रुपये हो गया है।

Last Updated- January 30, 2024 | 4:45 PM IST
Adani Ports Stock

अदाणी ग्रुप (Adani Group) की सब्सिडियरी कंपनी अदाणी टोटाल गैस (Adani Total Gas) ने वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही (FY24Q3) के रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 18 फीसदी के साथ 176.64 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा (net profit) दर्ज किया है। पिछले साल की समान अवधि (fy23q3) में कंपनी ने 150.19 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज किया था। अदाणी टोटाल गैस चालू वित्त वर्ष में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

बढ़ा ऑपरेशन से रेवेन्यू

Adani Total Gas का ऑपरेशन से रेवेन्यू भी सालाना आधार पर (YoY) 5 फीसदी बढ़कर 1,243.16 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही (FY23Q3) में कंपनी ने 1,185.50 करोड़ रुपये का ऑपरेशन से रेवेन्यू दर्ज किया है। जबकि, सितंबर तिमाही (FY24Q2) में कंपनी ने 1,178.08 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया था।

टोटल इनकम में हुआ इजाफा

अदाणी टोटाल गैस की टोटल इनकम में भी दिसंबर तिमाही में बढ़ोतरी देखने के मिली। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 1,256.22 करोड़ रुपये की टोटल इनकम दर्ज की। जबकि, पिछले साल की समान अवधि में यह 1,193.70 करोड़ रुपये और पिछली तिमाही (FY24Q2) में यह 1,188.18 करोड़ रुपये थी।

खर्च बढ़ा

अदाणी ग्रुप की कंपनी ने 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में 1,024.76 करोड़ रुपये का कुल खर्च दर्ज किया है, जो पिछले साल की समान अवधि में 992.64 करोड़ रुपये था। बीती तिमाही की बात करें तो कंपनी ने FY24Q2 में 963.17 करोड़ रुपये का कुल खर्च दर्ज किया था।

बढ़ा CNG, PNG वॉल्यूम

अदाणी की इस कंपनी के गैस स्टेशनों में भी इस दौरान इजाफा देखने को मिला। सालाना आधार पर (YoY) कंपनी के CNG गैस स्टेशनों की संख्या 45 बढ़कर 505 हो गई है जबकि, इस दौरान 74,501 नए घरों में इस कंपनी की PNG गैस लगाई गई। लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, कंपनी की कुल 7.79 लाख PNG गैसें घरों में लगी हुई हैं। कुल मिलाकर अगर CNG और PNG का वॉल्यूम मिला दिया जाए तो सालाना आधार पर इसमें 13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अब सुधर रही परफॉर्मेंस

बता दें कि हाल ही में अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर अदाणी समूह के पक्ष में फैसले आए, जिसके बाद कंपनी फिर से वापस पटरी पर लौट रही है। गौरतलब है कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद कंपनी को 150 अरब डॉलर का नुकसान झेलना पड़ा था, लेकिन धीरे-धीरे इस घाटे में कमी आ रही है। अब यह घाटा कम होकर करीब 47 अरब डॉलर हो गया है।

गिरे शेयर

कंपनी ने भले ही इस तिमाही में बेहतर रिजल्ट्स जारी किए हों, लेकिन आज इसके शेयरों में गिरावट देखने को मिली। BSE पर इसके शेयर 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 1028.15 रुपये पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - January 30, 2024 | 3:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement