facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Total Gas ने विस्तार के लिए 37.5 करोड़ डॉलर का वित्त जुटाया

Advertisement

प्रारंभिक वित्तपोषण में पांच अंतरराष्ट्रीय ऋणदाताओं ने भाग लिया। इनमें बीएनपी पारिबा, डीबीएस बैंक, मिजुहो बैंक, एमयूएफजी बैंक और सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन शामिल हैं।

Last Updated- September 21, 2024 | 8:42 AM IST
Adani Ports Stock
Representative Image

अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) ने अपने कारोबार के विस्तार के लिए वैश्विक कर्जदाताओं से 37.5 करोड़ डॉलर का वित्तपोषण हासिल किया है।

कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “अंतरराष्ट्रीय ऋणदाताओं के साथ निष्पादित 37.5 करोड़ डॉलर के पहले वित्तपोषण में प्रतिबद्धताओं को बढ़ाने के लिए ऋणसुविधा के साथ 31.5 करोड़ डॉलर की प्रारंभिक प्रतिबद्धता शामिल है।” प्रारंभिक वित्तपोषण में पांच अंतरराष्ट्रीय ऋणदाताओं ने भाग लिया। इनमें बीएनपी पारिबा, डीबीएस बैंक, मिजुहो बैंक, एमयूएफजी बैंक और सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन शामिल हैं।

अदाणी समूह और फ्रांस की ऊर्जा कंपनी टोटलएनर्जीज के संयुक्त उद्यम ने कहा, “यह सुविधा पूंजीगत व्यय कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ाएगी। इससे एटीजीएल को अपने शहरी गैस वितरण (सीजीडी) नेटवर्क को 13 राज्यों में अपने 34 अधिकृत भौगोलिक क्षेत्रों (जीए) में तेजी से फैलाने में मदद मिलेगी।”

एटीजीएल के मुख्य वित्तीय अधिकारी पराग पारिख ने कहा, “यह वित्तपोषण ढांचा एटीजीएल की निरंतर वृद्धि को बढ़ावा देगा और इसकी पूंजी प्रबंधन योजना के आधार पर भविष्य के वित्तपोषण के लिए एक कदम होगा जो हमारे सभी संबंधित पक्षों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करेगा।”

Advertisement
First Published - September 21, 2024 | 8:42 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement