facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Total Gas करेगी 20,000 करोड़ रुपये का निवेश, बताया आने वाले 10 सालों का प्लान

Advertisement

कंपनी अधिक सीएनजी स्टेशनों को जोड़ने, अपने पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार करने के लिए निवेश का उपयोग करेगी।

Last Updated- June 30, 2023 | 9:43 AM IST
Adani Total Gas

अदाणी समूह (Adani Group) की कंपनी Adani Total Gas (ATGL) और फ्रांसीसी ऊर्जा दिग्गज टोटलएनर्जीज अगले 8-10 सालों में गैस डिस्ट्रिब्यूटर्स के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए ₹18,000-20,000 करोड़ का निवेश करने की योजना बना रहे हैं। इसकी जानकारी कंपनी के सीएफओ पराग पारिख ने दी।

Adani Total Gas की FY23 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने कहा कि वह अधिक सीएनजी स्टेशनों को जोड़ने, अपने पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार करने के लिए निवेश का उपयोग करेगी।

बता दें कि कंपनी के पास वर्तमान में 460 CNG स्टेशन और पाइप्ड कुकिंग गैस के 7 लाख घरेलू उपभोक्ताओं का नेटवर्क है।

कंपनी के सीएफओ पारिख ने कहा कि अदाणी टोटाल पूरे भारत में 3,000 से अधिक ईवी चार्जिंग पॉइंट बनाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश के बरसाना में 600 टीपीडी की शुरुआती क्षमता के साथ भारत के सबसे बड़े बायोमास संयंत्रों में से एक को चालू कर रहे हैं।

कंपनी भारत में गैस के भविष्य को लेकर आशावादी है, क्योंकि सरकार 2030 तक देश के ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी 6% से बढ़ाकर 15% करना चाहती है।

ATGL ने FY2023 में एडिशनल इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार करने के लिए कम से कम ₹1,150 करोड़ का निवेश किया है।

Advertisement
First Published - June 30, 2023 | 9:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement