facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Total का धामरा एलएनजी टर्मिनल मई अंत तक शुरू होगा

Advertisement
Last Updated- April 17, 2023 | 4:04 PM IST

अदाणी ग्रुप और फ्रांसीसी कंपनी टोटल एनर्जीज (Total energies) की तरफ से 6,000 करोड़ रुपये की लागत से ओडिशा के धामरा में बनाया गया एलएनजी टर्मिनल मई के अंत तक वाणिज्यिक परिचालन शुरू कर देगा। फ्रांसीसी कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

टोटलएनर्जीज ने एक बयान में कहा कि 50 लाख टन वार्षिक क्षमता वाले इस टर्मिनल का निर्माण एलएनजी के आयात के लिए किया गया है। गत एक अप्रैल को इस टर्मिनल में विदेश से एलएनजी की पहली खेप आई थी।

कतर का जहाज ‘मिलाह रस लफान’ जमे हुए स्वरूप में 2.6 लाख करोड़ बीटीयू (ब्रिटिश थर्मल यूनिट) प्राकृतिक गैस लेकर धामरा पहुंचा था। इस तेल का इस्तेमाल मई के अंत तक टर्मिनल का वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने में किया जाएगा।

तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) का इस्तेमाल इस्पात बनाने, उर्वरकों के उत्पादन में किया जाता है। इसे सीएनजी एवं रसोई गैस में भी तब्दील किया जाता है।

अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी करण अडाणी ने पहले ही धामरा टर्मिनल को गैस की पहली खेप मिलने की जानकारी दी थी।

उन्होंने इसे स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा तक पहुंच और देश को कार्बन-मुक्त करने में एक बड़ा कदम भी बताया था। अदाणी टोटल प्राइवेट लिमिटेड इस एलएनजी टर्मिनल का परिचालन करेगी जो टोटलएनर्जीज एवं अडाणी समूह का एक संयुक्त उद्यम है। धामरा देश के पूर्वी तट पर बना इकलौता एलएनजी आयात टर्मिनल है जबकि पश्चिमी तट पर पांच टर्मिनल हैं।

Advertisement
First Published - April 17, 2023 | 4:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement