facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Transmission Q3 results: लाभ 73 प्रतिशत बढ़ा

Advertisement
Last Updated- February 06, 2023 | 10:54 PM IST
Shares of this company of Adani Group have given 800% return, now there will be a deal worth Rs 3,000 crore with Reliance Power Adani Group की इस कंपनी के शेयरों ने दिया है 800% रिटर्न, अब Reliance Power के साथ होगी 3,000 करोड़ की डील

अदाणी समूह की कंपनी अदाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड (एटीएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में लगभग 73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 478 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एकबारगी आय और राजस्व बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की दिसंबर तिमाही में 277 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था। इस दौरान एटीएल की एकीकृत आय भी 2,623 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,037 करोड़ रुपये हो गयी। अदाणी ट्रांसमिशन देश की सबसे बड़ी निजी ट्रांसमिशन कंपनी है। इसकी भारत के 13 राज्यों में उपस्थिति है। बीएसई पर एटीएल का शेयर सोमवार को 10 प्रतिशत गिरकर 1,261.40 रुपये पर बंद हुआ।

ईजमाईट्रिप का मुनाफा बढ़ा

ईजमाईट्रिप ब्रांड के तहत परिचालन करने वाली ऑनलाइन ट्रैवल एग्रिगेटर ईजमाईट्रिप प्लानर्स का दिसंबर तिमाही का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 4 प्रतिशत बढ़कर 41.7 करोड़ रुपये रहा, जबकि पूर्ववर्ती तिमाही में यह 28.2 करोड़ रुपये था। परिचालन से कंपनी का राजस्व 136.2 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले के 86.5 करोड़ रुपये की तुलना में 58 प्रतिशत अ​धिक है।

मुथूट का लाभ 11 प्रतिशत घटा

ऋण पोर्टफोलियो के संदर्भ में देश की सबसे बड़ी गोल्ड फाइनैंसिंग कंपनी मुथूट फाइनैंस (एमएफआईएन) का समेकित शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 11 प्रतिशत घटकर 934 करोड़ रुपये रह गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अव​धि में यह 1,044 करोड़ रुपये था। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय 4 प्रतिशत घटकर 3,030 करोड़ रुपये रह गई, जो 2021-22 की समान अव​धि में 3,168 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन अव​धि के दौरान उसकी प्रबंधन अधीन ऋण ​परिसंप​त्तियां 7 प्रतिशत बढ़कर 65,085 करोड़ रुपये पर रहीं, जो पिछले साल की समान तिमाही में 60,896 करोड़ रुपये ​थीं।

एलआईसी हाउसिंग फाइनैंस का शुद्ध लाभ 37 प्रतिशत घटा

देश की प्रमुख आवास वित्त कंपनी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एलआईसीएचएफएल) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 37 प्रतिशत घटकर 480.3 करोड़ रुपये रहा। कंपनी को पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की समान तिमाही में 767.33 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने शेयर बाजार को भेजी एक सूचना में कहा की उसकी शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) बीती दिसंबर तिमाही में 1,606 करोड़ रुपये रही। पिछले वित्त वर्ष इसी तिमाही में यह 1,455 करोड़ रुपये थी। हालांकि इस दौरान कंपनी की परिचालन आय 16 प्रतिशत बढ़कर 5,871 करोड़ रुपये रही।

एक साल पहले 2021-22 की इसी तिमाही में यह 5,054 करोड़ रुपये थी। वहीं आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी का खर्च 4,108.54 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,283 करोड़ रुपये हो गया।

Advertisement
First Published - February 6, 2023 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement