facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Wilmar Q4 Results 2024: Fortune ब्रांड के सामान बेचने वाली कंपनी का 60 फीसदी बढ़ा नेट मुनाफा, कमाई घटी

Advertisement

पूरे वित्तीय वर्ष का आंकड़ा देखें तो FY23 के मुकाबले FY24 में Adani Wilmar के कंसोलिडेटेड नेट मुनाफे में 54.19 फीसदी की गिरावट आई है।

Last Updated- May 01, 2024 | 6:02 PM IST
Adani, Wilmar may sell part of their stake in AWL to PEs

Adani Wilmar Q4FY24 Results: भारत में रोजाना यूज के सामान बेचने वाली यानी FMCG कंपनी अदाणी विल्मर (Adani Wilmar) ने वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही (Q4FY24) के लिए रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं। एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 24 की मार्च तिमाही में कंपनी ने 156.32 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट मुनाफा दर्ज किया। कंपनी का यह मुनाफा पिछले साल की समान तिमाही (Q4FY23) के 97.70 करोड़ रुपये से 60 फीसदी ज्यादा है।

हालांकि पूरे वित्तीय वर्ष का आंकड़ा देखा जाए तो FY23 के मुकाबले FY24 में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट मुनाफे में 54.19 फीसदी की गिरावट आई है। कंपनी ने वित्त वर्ष 24 में 278.16 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज किया है, जबकि वित्त वर्ष 23 में यह 607.23 करोड़ रुपये रहा था।

Adani Wilmar एशिया के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) के नेतृत्व वाले अदाणी ग्रुप (Adani Group) और सिंगापुर के विमर ग्रुप (Wimar Group) के बीच जॉइंट वेंचर (JV) वाली कंपनी है। कंपनी भारत में फॉर्च्यून (Fortune) ब्रांड के तहत एडिबल ऑयल और फूड आइटम्स बेचती है।

घटा रेवेन्यू

कंपनी ने एक्सचेंजों को बताया कि जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 12,703.64 करोड़ रुपये हो गया, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 13,121.89 करोड़ रुपये रहा था। ऐसे में कंपनी के रेवेन्यू में भी सालाना आधार पर (YoY) 3.18 फीसदी की गिरावट आई है।

पूरे वित्त वर्ष का आंकड़ा देखा जाए तो 31 मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष यानी FY24 में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 10.89 फीसदी घटकर 49,242.58 करोड़ रुपये हो गया। जबकि FY23 में इसका रेवेन्यू 55,262.45 करोड़ रुपये रहा था।

टोटल इनकम हुई कम

एक्सचेंजों को जानकारी देते हुए कंपनी ने बताया कि Q4FY24 में कंपनी की टोटल इनकम 4.66 फीसदी कम हो गई है। कंपनी ने Q4FY24 में कुल आय 12,806.93 करोड़ रुपये दर्ज की, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 13,433.76 करोड़ रुपये रही थी।

इसी तरह पूरे FY24 में कंपनी की कुल आय 49,532.53 करोड़ रुपये रही। यह भी FY23 के 56,221.31 करोड़ रुपये के मुकाबले 11.89 फीसदी कम है।

Advertisement
First Published - May 1, 2024 | 3:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement