facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी की ऑडिटर भारतीय रेगुलेटरी के जांच के घेरे में, EY की मेंबर फर्म से NFRA ने मांगी रिपोर्ट

Advertisement

NFRA ने EY की मेंबर फर्म S.R. Batliboi से यह भी रिक्वेस्ट की है कि वह अदाणी द्वारा नियंत्रित कुछ कंपनियों पर अपने ऑडिट से संबंधित फाइलों और कम्युनिकेशन्स उसके साथ शेयर करे।

Last Updated- October 25, 2023 | 10:58 PM IST
Adani Group

अदाणी ग्रुप की कंपनियों का ऑडिट करने वाली EY की मेंबर फर्म भारत की अकाउंटिंग रेगुलेटरी के जांच के घेरे में आ गई है। यह जानकारी ब्लूमबर्ग के हवाले से रॉयटर्स ने दी।

नैशनल फाइनैंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (NFRA) ने हाल के हफ्तों में भारत में EY की मेंबर फर्मों में से एक S.R. Batliboi की जांच शुरू की है। रिपोर्ट में NFRA ने बाटलीबोई से यह भी रिक्वेस्ट की है कि वह 2014 में अदाणी द्वारा नियंत्रित कुछ कंपनियों पर अपने ऑडिट से संबंधित फाइलों और संबंधित कम्युनिकेशन उसके साथ शेयर करे।

अदाणी की पांच लिस्टेड कंपनियों का ऑडिट करती है S.R. Batliboi

ब्लूमबर्ग ने कहा, यह स्पष्ट नहीं है कि NFRA की जांच में कितना समय लग सकता है या ऑडिटर या कंपनी को क्या परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

एस.आर. बटलीबोई वर्तमान में अदाणी की पांच लिस्टेड कंपनियों – अदाणी पावर, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी विल्मर, और हाल ही में अधिग्रहीत सीमेंट कंपनियां ACC और अंबुजा सीमेंट्स का ऑडिट करती है।

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद से अदाणी की कंपनियों को राहत नहीं

अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से ही कंपनी में उछल-पुथल मची हुई है। इसी बीच ब्लूमबर्ग की यह रिपोर्ट में सामने आ गई। हिंडनबर्ग रिपोर्ट में समूह पर टैक्स हेवन और अन्य बिजनेस डीलिंग के अनुचित उपयोग का आरोप लगाया गया था। हालांकि, अदाणी ने इन आरोपों से इनकार कर दिया था।

डेलॉयट ने भी दिया था ऑडिटर पद से इस्तीफा

अगस्त में, डेलॉइट ने अदाणी पोर्ट्स के ऑडिटर के पद से इस्तीफा दे दिया था, जो जनवरी में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद इस तरह का पहला कदम था।

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद समूह की सात मुख्य लिस्टेड कंपनियों ने अपने बाजार पूंजीकरण (mcap) में लगभग 150 अरब डॉलर का नुकसान उठाया और कुछ कर्ज चुकाने के बाद ही उन घाटों के कुछ हिस्सों की भरपाई कर पाई।

Advertisement
First Published - October 25, 2023 | 5:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement