facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ADB ने असम में सोलर पावर सुविधा के लिए 43.425 करोड़ डॉलर का ऋण देने की जताई प्रतिबद्धता

Advertisement

एडीबी ने शुक्रवार को बयान में कहा, बढ़ती मांग को पूरा करने तथा जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने के लिए असम में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता की कमी को दूर करना महत्वपूर्ण है।

Last Updated- October 25, 2024 | 12:41 PM IST
solar power plant- सोलर पावर प्लांट
Representative Image

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने असम में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़ाने तथा ऊर्जा सुरक्षा में सुधार के लिए 43.425 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 3,600 करोड़ रुपये) के ऋण को मंजूरी दी है।

एडीबी ने शुक्रवार को बयान में कहा, बढ़ती मांग को पूरा करने तथा जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने के लिए असम में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता की कमी को दूर करना महत्वपूर्ण है। यह कदम असम को अक्षय ऊर्जा ढ़ाचा विकसित करने और 2030 तक 3,000 मेगावाट के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपनी सौर ऊर्जा क्षमता बढ़ाने में मदद करेगा।

असम सौर परियोजना कार्बी आंगलोंग जिले में 500 मेगावाट की क्षमता के साथ ग्रिड से जुड़ी सौर फोटोवोल्टिक (पीवी) सुविधा का निर्माण करेगी।

इससे ग्रिड स्थिरता सुनिश्चित करने तथा अधिकतम बिजली मांग को पूरा करने के लिए ग्रिड से जुड़ी बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के विकास का समर्थन किया जाएगा। साथ ही यह राशि ग्रिड स्थिरता सुनिश्चित करने तथा अधिकतम बिजली मांग को पूरा करने के लिए ग्रिड से जुड़ी बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के विकास का समर्थन करेगी।

बयान में कहा गया, एडीबी राज्य के सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) ढांचे को मजबूत कर अक्षय ऊर्जा में निजी क्षेत्र के निवेश को आकर्षित करने में मदद करेगा।

Advertisement
First Published - October 25, 2024 | 12:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement