facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आदि और नादिर गोदरेज फैमिली ने ली Godrej Industries में हिस्सेदारी

Advertisement

RKN एंटरप्राइजेज से 3,803 करोड़ रुपये में ब्लॉक डील के जरिए हिस्सेदारी का अधिग्रहण

Last Updated- July 08, 2024 | 10:38 PM IST
Godrej Consumer

पारिवारिक समझौते के तहत आदि और नादिर गोदरेज फैमिली समूह की मुख्य कंपनी गोदरेज इंडस्ट्रीज की 12.65 फीसदी हिस्सेदारी (3,803 करोड़ रुपये) का अधिग्रहण ब्लॉक डील के जरिए आरकेएन एंटरप्राइजेज से किया है। शेयर बाजारों के मोटे सौदौं के आंकड़ों के मुताबिक नादिर गोदरेज ने 893 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 7.57 फीसदी हिस्सेदारी 2,277 करोड़ रुपये में खरीदी।

समूह के मुखिया आदि गोदरेज के तीन बच्चों ने हरेक ने 509 करोड़ रुपये में कंपनी की 1.69 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया। आरकेएन एंटरप्राइजेज का स्वामित्व रिषद नौरोजी के पास है जो आदि गोदरेज के चचेरे भाई हैं। नौरोजी सुर्खियों से दूर रहने के लिए जाने जाते हैं।

गोदरेज इंडस्ट्रीज का शेयर सोमवार को 899 रुपये पर बंद हुआ। इस साल 2 मई को गोदरेज फैमिली ने आपसी सहमति से समझौते का ऐलान किया था। इसके तहत आदि-नादिर और जमशेद-स्मिता फैमिली ने एक दूसरे की कंपनी में एक दूसरे की हिस्सेदारी शून्य लेनदेन पर खरीदी।

पारिवारिक समझौते के बाद गोदरेज समूह की कंपनियों में कई लेनदेन होने की संभावना है। एक ओर जहां आदि और नादिर गोदरेज धड़े का नियंत्रण गोदरेज इंडस्ट्रीज, गोदरेज प्रॉपर्टीज और गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स पर है, वहीं जमशेद गोदरेज फैमिली का नियंत्रण असूचीबद्ध गोदरेज ऐंड बॉयस मैन्युफैक्चरिंग पर है।

Advertisement
First Published - July 8, 2024 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement