facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ADIA समर्थित आईआईएफएल होम फाइनैंस ने IFC से 10 करोड़ डॉलर जुटाए

Advertisement

गृह आवास को ऋण मुहैया कराने वाली एक कंपनी ने अमेरिकी इंटरनैशनल डवलपमेंट फाइनैंस कॉरपोरेशन से 5 करोड़ डॉलर का ऋण प्राप्त किया था

Last Updated- August 21, 2023 | 10:57 PM IST
ADIA backed IIFL Home Finance raises $ 100 mn from IFC

अबू धाबी निवेश प्राधिकरण (ADIA) समर्थित आईआईएफएल होम फाइनैंस ने भारत में किफायती मकानों और हरित वित्त क्षेत्र के लिए इंटरनैशनल फाइनैंस कॉरपोरेशन (IFC) से 10 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। इस क्रम में वित्त वर्ष 24 के दौरान 13,000-14,000 करोड़ रुपये जुटाने का अनुमान लगाया है। इसमें से 2,500 करोड़ रुपये प्रतिभूतियों की मदद से जुटाए गए।

आईआईएफएल एचएफएल के कार्यकारी निदेशक व मुख्य कार्याधिकारी मोनू रात्रा ने बताया कि विश्व बैंक समूह की निजी क्षेत्र को ऋण देने वाली आईएफसी ने छह साल के लिए ऋण मुहैया करवाया है और इसकी अनुमानित लागत 8.36 प्रतिशत है। यह वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में उधारी की लागत 8.75 फीसदी से कम है। हाउसिंग फाइनैंस फर्म पुनर्भुगतान से संबंधित विनिमय जोखिम नहीं उठाएगी। रात्रा ने बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय वित्त संस्थान से धन जुटाने के लिए तीसरा समझौता है।

गृह आवास को ऋण मुहैया कराने वाली एक कंपनी ने बीते महीने अमेरिकी इंटरनैशनल डवलपमेंट फाइनैंस कॉरपोरेशन (डीएफसी) से 5 करोड़ डॉलर का ऋण प्राप्त किया था। यह टिकाऊ विकास पर ध्यान केंद्रित करने के साथ किफायती घरों को धन मुहैया कराने के लिए है। आईआईएफएल एचएफएल ने भारत में कम आय वर्ग की महिलाओं को किफायती हरित घरों के लिए 6.8 करोड़ डॉलर का ऋण (भारतीय रुपये के बराबर) मुहैया कराने के लिए एशिया विकास बैंक से समझौता किया था।

ऋण समझौते के तहत 50 प्रतिशत धनराशि कर्ज लेने वाली महिलाओं के आवास वित्त को बढ़ावा देने के लिए निर्धारित की गई है। शेष का इस्तेमाल वंचित वर्ग के खरीदारों के हरित आवास के धन जुटाने के लिए किया जाएगा। इस क्रम में महिलाओं को घर खरीदने के लिए प्रोत्साहित भी किया जाएगा।

Advertisement
First Published - August 21, 2023 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement