facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Aditya Birla Fashion को 50 करोड़ डॉलर जुटाने की मंजूरी मिली

Advertisement

तरजीही शेयर और क्यूआईपी के जरिए जुटाई गई रकम से कंपनी अपने ऋण को कम करेगी और वृद्धि की रणनीति को तेज गति देगी

Last Updated- January 15, 2025 | 11:08 PM IST
Aditya Birla Fashion and Retail

आदित्य बिड़ला फैशन ऐंड रिटेल के निदेशक मंडल ने बुधवार को तरजीही शेयरों और पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये 50 करोड़ डॉलर जुटाने की मंजूरी दे दी। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी।

27.5 करोड़ डॉलर के तरजीही इश्यू में प्रवर्तक समूह 15 करोड़ डॉलर निवेश करेंगे जबकि फिडेलिटी का निवेश 12.5 करोड़ डॉलर होगा। प्रवर्तक की भागीदारी मंगलवार के बंद भाव के मुकाबले 17.5 फीसदी प्रीमियम पर होगी। यह वैल्यू क्रिएशन की कंपनी की क्षमता को लेकर दृढ़ विश्वास का संकेत देता है।

तरजीही आवंटन में फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स अपने फंडों फिडेलिटी ब्लू चिप ग्रोथ फंड, फिडेलिटी ब्लू चिप ग्रोथ कोमिंगलेड पूल, फिडेलिटी ब्लू चिप ग्रोथ के-6 फंड, फिडेलिटी सीरीज ब्लू चिप ग्रोथ फंड आदि के जरिये आवेदन करेगी।

बोर्ड ने क्यूआईपी के जरिये 22.5 करोड़ डॉलर के इक्विटी शेयर जारी करने की भी इजाजत दी है जिससे कुल रकम 50 करोड़ डॉलर हो जाएगी। कंपनी ने कहा कि जुटाई गई संयुक्त रकम कंपनी का ऋण कम होगा और उसे अपनी वृद्धि की रणनीति को आक्रामक तरीके से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - January 15, 2025 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement