facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Aditya Birla Fashion Q3 Result: दिसंबर तिमाही में 108 करोड़ का घाटा होने के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट

Advertisement

ABFRL Q3 result: आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड ने गुरुवार को शेयर बाजार को कहा कि अक्टूबर-दिसंबर, 2023 तिमाही में उसकी परिचालन आय 4,166.71 करोड़ रुपये रही है।

Last Updated- February 15, 2024 | 3:50 PM IST
Aditya Birla Fashion Q3 Result
Aditya Birla Fashion

Aditya Birla Fashion Q3 Result: आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड के शेयर आज यानी गुरुवार को 4 प्रतिशत गिरकर 234.5 रुपये पर आ गए, क्योंकि कंपनी ने तीसरी तिमाही में 107.60 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया, क्योंकि कंपनी ने तीसरी तिमाही में 107.60 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 11.21 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

तिमाही के दौरान परिचालन से कंपनी का राजस्व 4,166.71 करोड़ रुपये रहा, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,588.80 करोड़ रुपये से 16 प्रतिशत अधिक है।

कितना लुढ़का शेयर

सुबह 10:10 बजे, स्टॉक पिछले बंद से 2.42 प्रतिशत नीचे 237 रुपये पर कारोबार कर रहा था। पिछले तीन महीनों में शेयर बाजारों पर इसमें 10 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है। हालांकि, खबर लिखे जाते समय कंपनी के शेयर 238.30 रुपये पर कारोबार करते दिखे।

यह भी पढ़ें: Yes Bank Share Price: बाजार खुलते ही रॉकेट हुआ शेयर! 39 करोड़ शेयर की बड़ी डील के बाद आया उछाल

आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी के अनुसार, आलोच्य तिमाही के नतीजे टीसीएनएस क्लोदिंग और स्टाइलवर्स लाइफस्टाइल के अधिग्रहण के कारण पिछली तिमाहियों से तुलनीय नहीं हैं।

एबीएफआरएल का कुल खर्च दिसंबर, 2023 को समाप्त तिमाही में 4,302,93 करोड़ रुपये रहा है। समीक्षाधीन तिमाही में ‘मदुरा फैशन एंड लाइफस्टाइल’ की आय 2,940.82 करोड़ रुपये रही, जबकि पैंटलूंस की आमदनी 1,297.47 करोड़ रुपये रही है।

Advertisement
First Published - February 15, 2024 | 3:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement