facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Advent International 6,300 करोड़ रुपये में सुवेन फार्मा में बड़ी हिस्सेदारी खरीदेगी

Advertisement
Last Updated- December 26, 2022 | 4:19 PM IST
Company
Shutter Stock

वैश्विक निजी इक्विटी निवेशक कंपनी एडवेंट इंटरनेशनल ने सोमवार को बताया कि वह सुवेन फार्मास्युटिकल्स में बड़ी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने जा रही है।

एडवेंट यह हिस्सेदारी सुवेन के प्रवर्तक जस्ती परिवार से खरीदेगी। एडवेंट इंटरनेशनल ने कहा कि इसके बाद कंपनी में और 26 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए वह सार्वजनिक शेयरधारकों के लिए खुली पेशकश लाएगी।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि सुवेन में हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए उसने एक पक्का समझौता किया है जिसे अमलीजामा पहनाने के लिए नियामकीय मंजूरियां हासिल करनी होंगी। मीडिया की खबरों में कहा गया है कि यह अधिग्रहण सौदा करीब 6,300 करोड़ रुपये का होगा। एडवेंट ने इस अधिग्रहण की दौड़ में अपनी प्रतिद्वंद्वी ब्लैकस्टोन को पछाड़ा है।

बयान में कहा गया कि एडवेंट ‘कॉट्रेक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएमओ)’ क्षेत्र की अग्रणी कंपनी और दवा एवं विशेष रसायन बाजारों की ‘एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट (एपीआई) प्रदाता बनने के लिए अपनी पोर्टफोलियो कंपनी कोहांस और सुवेन के विलय की संभावनाएं तलाशेगी।

सुवेन के प्रबंध निदेशक वेंकटेशरलू जस्ती ने कहा, ‘‘एडवेंट हमारे लिए एक आदर्श साझेदार है जिसके पास स्वास्थ्य देखभाल में गहरी विशेषज्ञता है और जिसका पेशेवरों और विशेषज्ञों का एक वैश्विक नेटवर्क है। उनका अनुभव और संसाधन सुवेन फार्मा के लिए वृद्धि के नए दौर की शुरुआत करेगा।’’ एडवेंट के प्रबंध निदेशक पंकज पटवारी ने कहा कि उनकी कंपनी अधिग्रहण के जरिये एक अरब डॉलर की वैश्विक अगुवा बनना चाहती है।

Advertisement
First Published - December 26, 2022 | 4:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement