facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Advent International का $17.5 करोड़ का बड़ा निवेश, फेलिक्स फार्मास्युटिकल्स के साथ वैश्विक विस्तार की तैयारी

Advertisement

एडवेंट इंटरनैशनल फेलिक्स फार्मा में 17.5 करोड़ डॉलर निवेश करेगा, जिससे पालतू दवाओं में कंपनी का वैश्विक विस्तार और उत्पाद पोर्टफोलियो मजबूत होगा।

Last Updated- June 09, 2025 | 10:33 PM IST
Trump Pharma Tariffs Impact
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

निजी इक्विटी फर्म एडवेंट इंटरनैशनल डबलिन की कंपनी फेलिक्स फार्मास्युटिकल्स में 17.5 करोड़ डॉलर के निवेश की तैयारी कर रही है। इससे एडवेंट को पालतू जानवरों के लिए ऑफ-पेटेंट दवाओं में विशेषज्ञता वाली फेलिक्स फार्मा में अल्पमत हिस्सेदारी मिल जाएगी। प्राथमिक और सेकंडरी लेनदेन से जुड़े इस सौदे से फेलिक्स को अपना वैश्विक दायरा मजबूत करने में मदद मिलेगी।

वर्ष 2015 में स्थापित फेलिक्स फार्मा ने अमेरिकी खाद्य एवं दवा प्रशासन (यूएसएफडीए) से स्वीकृत 14 उत्पादों का पोर्टफोलियो तैयार किया है और वह खासकर अमेरिका में अन्य ब्रांडों तथा वितरकों को प्राइवेट-लेबल दवाओं की आपूर्ति करती है। कंपनी को 2025 की तीसरी तिमाही तक एक नई इंजेक्टेबल इकाई शुरू होने की उम्मीद है, जो उसके यूएसएफडीए-स्वीकृत ओरल सॉलिड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से अलग होगी। एडवेंट की मैनेजिंग पार्टनर श्वेता जालान ने कहा, ‘हेल्थकेयर लंबे समय से हमारे लिए फोकस का क्षेत्र रहा है और हम ह्यूमन जीएक्स में वैश्विक स्तर पर सफलता और एनिमल हेल्थ जीएक्स में उभरते अवसरों के बीच मजबूत समानताएं देख रहे हैं।’  फेलिक्स की स्थापना नीरज अग्रवाल और शुमीत बनर्जी ने जीएसके में अध्यक्ष जोनाथन साइमंड्स के साथ मिलकर की थी।

Advertisement
First Published - June 9, 2025 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement