facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Aero India 2023: HAL का हेलीकॉप्टर इमरजेंसी सेवा के लिए RPM के साथ समझौता

Advertisement

इस समझौते के तहत दोनों पक्ष मिलकर पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका के बाजारों में इमरजेंसी चिकित्सा सेवा से जुड़ी सुविधाएं मुहैया कराएंगे।

Last Updated- February 15, 2023 | 12:48 PM IST
Aero India 2023: HAL inks pact with RPM for helicopter emergency service, GE Aerospace
BS

सार्वजनिक क्षेत्र के हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका में इमरजेंसी चिकित्सा सेवा और हेलीकॉप्टर इमरजेंसी चिकित्सा सेवा क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं तलाशने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में सक्रिय कंपनी RPM के साथ एक समझौता किया है। HAL ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

इस आशय के समझौता ज्ञापन पर यहां चल रहे एयरशो ‘Aero India 2023’ के दौरान हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत दोनों पक्ष मिलकर पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका के बाजारों में इमरजेंसी चिकित्सा सेवा से जुड़ी सुविधाएं मुहैया कराएंगे।

रिस्पांस प्लस होल्डिंग्स (RPM) UAE में आपात चिकित्सा सेवा देने वाली अग्रणी कंपनी है। यह सुदूर स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं के साथ व्यावसायिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कार्यरत है।

इस मौके पर RPM के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम लुइस ने कहा, ‘यह MoU हमें हेलीकॉप्टर से आपात चिकित्सा सेवा देने के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारोबारी संभावनाएं तलाशने में मदद करेगा।’

Advertisement
First Published - February 15, 2023 | 12:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement