facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

250% रिटर्न के बाद अब डिविडेंड की बारी? अंबानी की कंपनी RIIL ने सेट की Q4 रिजल्ट की डेट

Advertisement

RIIL एक लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी है, जो इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार करने और ऑपरेट करने का काम करती है।

Last Updated- April 09, 2025 | 9:24 PM IST
Mukesh Ambani, Chairman and Managing Director of Reliance

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (RIIL) ने अपने जनवरी से मार्च 2025 तक की तिमाही नतीजों की घोषणा की तारीख बताई है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि 16 अप्रैल 2025, बुधवार को बोर्ड की बैठक होगी। इस मीटिंग में कंपनी के स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड ऑडिटेड फाइनेंशियल रिजल्ट्स पर चर्चा की जाएगी और इन्हें मंजूरी दी जाएगी।

डिविडेंड पर भी होगा विचार

इस बोर्ड मीटिंग में सिर्फ नतीजों की बात नहीं होगी, बल्कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने पर भी विचार किया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि बोर्ड मीटिंग में इक्विटी शेयरों पर डिविडेंड की सिफारिश भी की जा सकती है।

कब से बंद है ट्रेडिंग विंडो

RIIL ने पहले ही बताया था कि कंपनी के इनसाइडर्स के लिए ट्रेडिंग विंडो 1 अप्रैल 2025 से बंद हो चुकी है, और यह तब तक बंद रहेगी जब तक कि तिमाही नतीजे सार्वजनिक रूप से घोषित नहीं हो जाते और 48 घंटे बीत नहीं जाते।

कहां-कहां है कंपनी का काम

RIIL एक लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी है, जो इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार करने और ऑपरेट करने का काम करती है। इसके साथ ही यह लीजिंग, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और डेटा प्रोसेसिंग से जुड़े सर्विसेज भी देती है। कंपनी का काम मुंबई, रसायनी (महाराष्ट्र), सूरत और जामनगर (गुजरात) में होता है।

शेयर प्राइस और परफॉर्मेंस

बुधवार को बीएसई पर RIIL का शेयर 1.46% बढ़कर ₹780.15 पर बंद हुआ। इस कंपनी में रिलायंस इंडस्ट्रीज की 45.43% हिस्सेदारी है। हालांकि बीते कुछ महीनों और वर्षों में इस स्टॉक ने निगेटिव रिटर्न दिए हैं, लेकिन पिछले 5 सालों में यह शेयर 250% से ज्यादा बढ़ चुका है।

Advertisement
First Published - April 9, 2025 | 9:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement