facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Byju’s पर ED के छापे के बाद कंपनी के CEO का दावा- सबसे ज्यादा विदेशी निवेश लाई कंपनी

Advertisement
Last Updated- May 01, 2023 | 12:48 PM IST
Byju`s CEO Raveendran
Byjus, Byjus CEO,Byju Raveendran, Byjus Founder, Byjus FDI, highest fdi startup,most valuable startup, byjus valuation, byjus ed, ed probe byjus fdi, बायजूज, बायजूज सीईओ, बायजू रवींद्रन, बायजू ईडी,बायजू एफडीआई, बिजनेस स्टैंडर्ड हिंदी, Byju's office searched, bengaluru news, Byjus news,Byju Raveendran news,Byju,forex violations,enforcement directorate, ed tech startup, statrup news, bengaluru,fema,fema provision,Foreign Exchange Management Act

हाल ही में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी (ED) ने एजुकेशन प्लेटफॉर्म बायजू (Byju’s) के कई ठिकानों पर छापा मारा। ED ने ये छापेमारी विदेशी निवेश से जुड़े फेमा (FEMA) नियमों के उल्लंघन को लेकर की थी।

इसे लेकर बायजू के सीईओ बायजू रवींद्रन ने अपने कर्मचारियों को लिखा है कि कंपनी मे विदेशी लेन-देन से जुड़े सभी नियमों का पालन किया है। इसके अलावा उन्होंने इसमें यह भी दावा किया है कि बायजू देश में सबसे ज्यादा विदेशी निवेश यानी FDI लाने वाला स्टार्टअप है।

इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि कि कंपनी ने 55 हजार से अधिक प्रोफेशनल्स को जॉब दी जो कि किसी भी स्टार्टअप के लिए सबसे ज्यादा है।

बता दें, देश की एजुकेशन प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले स्टार्टअप बायजू की वैल्यू एक समय 2200 करोड़ डॉलर की थी। इसने जनरल अटलांटिक, ब्लैकरॉक और सिकोइया कैपिटल जैसे ग्लोबल इनवेस्टर्स से पैसे जुटाए हैं।

ED ने शनिवार को मारा था छापा

ईडी ने शनिवार को FEMA (फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट) के उल्लंघन को लेकर बायजू के तीन ठिकानों पर रेड डाली थी। ईडी के अनुसार साल 2011 से साल 2023 के बीच बायजू को 28 हजार करोड़ रुपये का विदेशी निवेश प्राप्त हुआ था और इसी दौरान कंपनी ने विदेशों में प्रत्यक्ष निवेश के रूप में 9754 करोड़ रुपये देश से बाहर भी भेजा था। इसी को लेकर ईडी जांच कर रही है।

Advertisement
First Published - May 1, 2023 | 12:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement